राहुल गांधी फिर वायनाड से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव


कोझिकोड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेतों के बीच, कहा कि यह राज्य और उनका संसदीय क्षेत्र उनके लिए घर की तरह हैं। उन्होंने कहा कि केरल और वायनाड आना उनके लिए कोई काम नहीं है। वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं इसे मेरे परिवार के पास वापस आने और मेरे दोस्तों से मुलाकात की तरह देखता हूं, जितना मैं केरल और वायनाड आता हूं, उतना ही मुझे लगता है कि यह मेरा घर है। अब राहुल गांधी ने एक बार फिर इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कही है।

You might also like

Comments are closed.