कांग्रेस के प्रभारी महेंद्र जोशी की कार्यप्रणाली को लेकर संगठन पदाधिकारियों में नाराजगी
प्रियंका गांधी की सभा में अनिल यादव के साथ विवाद के बाद मारपीट तक की नौबत बनी

इंदौर। इन दिनों कांग्रेस के इंदौर संगठन में खींचतान की स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस के कई पदाधिकारी इंदौर जिले के प्रभारी महेंद्र जोशी की कार्यप्रणाली को लेकर अब सीधे कमलनाथ को शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं ऐसे समय में जब चुनाव पूरे शबाब पर है और वरिष्ठ नेताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट तक की नौबत दिखने लगे तो इसका अन्य कार्यकर्ताओं पर क्या असर होगा यह देखने लायक होगा। दो दिन पहले राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा को लेकर मंच पर बेठने वालों के निर्णय महेंद्र जोशी जब अपने हिसाब से ले रहे थे तो यहां पर भारी विवाद तक हो गया।
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार जब से महेंद्र जोशी ने नगर अध्यक्ष का फैसला नहीं होने के बाद जिले के प्रभारी के रुप में कामकाज संभाला है तब से संगठन का कामकाज छिन्न भिन्न हो रहा है। हालत यह है कि खुद नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्डा और कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्रिहोत्री भी फैसला लेने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। स्थिति यह है कि कई बार इसे लेकर संगठन के बड़े नेताओं के बीच विवाद तक हो रहा है। पिछले दिनों विमानतल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में भी उन्होंने आठ नाम काटकर अपने नाम जोड़ दिये थे।
Also Read – सुलेमानी चाय- दुबई का चश्मा… चीन की चड्डी ओर ईरानी चाय…सत्तू के टोकरे में भावी पार्षद…तीन से सद्दाम…