रविवार को 500 करोड़ का कारोबार, 50 किलो सोना बिका
महंगी कारें खूब उठी, इलेक्ट्रानिक बाजारों में भीड़ रही

इन्दौर। दीपावली के पहले कल पुष्य नक्षत्र और रविवार के कारण सभी बाजारों में सुबह से ही रौनक रही। खरीदारी के लिए लोग राजबाड़ा, बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों सहित वाहनेां के शोरूम पर भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जानकारी के मुताबिक अलग अलग बाजारों में करीब 500 करोड़ का कारोबार हुआ है। सबसे ज्यादा सोने के जेवरात की खरीदी की गई है। 50 किलों सोना कल शहर में बिका है। इसी तरह 600 से अधिक वाहन लोगों ने दीपावली के पहले खरीद लिये। इनमें मारूति और हुंडई कारें सबसे ज्यादा खरीदी गई। 15 से 20 लाख कीमत की कारों की खरीदी ज्याद रही। इसी तरह बीएम डब्ल्यू की भी खूब खरीदी लोगों ने की।
हर बार दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में लोग जमकर खरीदी करते है। इस बार 26 घंटे का पुष्य नक्षत्र शनिवार सुबह से ही शुरु हो गया था। कल रविवार को पुष्य नक्षत्र और छुट्टी के चलते लोगों ने खूब खरीददारी की। करीब 1 हजार करोड़ का कारोबार कल सराफा और इलेक्ट्रानिक बाजारों में हुआ है। हालांकि बर्तन बाजार और कपड़ा बाजार में भी लोग खरीददारी के लिए पहुंचे थे। सोना-चांदी के बाजार में सबसे ज्यादा खरीदी के लिए लोग पहुंचे थे। पुष्य नक्षत्र दो दिनी योग के चलते सराफा बाजार में लोग जहां बड़ी संख्या में खरीदी के लिए पहुंचे। वहीं बड़े शो रूम पर भी लोग रात तक उमड़े। लगभग 200 करोड़ का कारोबार सोना-चांदी के बाजार में हुआ। पिछले वर्षों के मुकाबले 10 से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी इस बार सोने की खरीदी में हुई है। पहले दिन 450 करोड़ का कारोबार जहां हुआ था, वहीं कल 800 करोड़ के आसपास खरीदी का आंकड़ा पहुंच गया, जिन लोगों ने पहले से वाहनों की बुकिंग कर रखी थी, उन्हें तो गाड़ियां मिल गई, मगर अन्य लोग रह गए और अब दीपावली के पहले धनतेरस तक उन्हें गाड़ी मिलने की उम्मीद है। इलेक्ट्रानिक बाजार में भी लोगों ने टीवी, फ्रिज, पंखे, मोबाइल, वाशींग मशीन आदि की खरीदी की है।
Also Read – शहर की बिगड़ी आबोहवा- वायू प्रदूषण का स्तर 300 एक्यूआई पर पहुंचा