अब की बार रेवड़ियां जोरदार
कांग्रेस और भाजपा की सरकारों में सीधे नकद देने के ऐलान

नई दिल्ली (ब्यूरो)। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार राज्यों में दी जा रही सुविधाओं को रेवड़ी बताकर इस पर नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं तो दूसरी ओर आने वाले समय में 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर जम कर रेवड़ियां कांग्रेस और भाजपा सरकार द्वारा बांटी जा रही है। अब चुनाव के पहले रेवड़ियों को लेकर तीन प्रकार के फ्लेवर देखने को मिल रहे हैं। इसमें अधिकांश राज्य सीधे बैनिफिट देने के लिए योजनाएं दे रहे हैं।
इसमें जहां मध्यप्रदेश की लाडली बहना तो तेलंगाना की महालक्ष्मी सम्मान योजना शामिल है। सभी जगहों पर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी को लेकर घोषणाएं हो चुकी है। इधर केन्द्र सरकार भी मकानों को खरीदने के लिए ब्याज की बड़ी सब्सिडी देने जा रही है। इसके लिए 600 करोड़ का बजट बनाया गया है। दूसरी ओर देश पर 150 लाख करोड़ के कर्ज के कारण वित्त मंत्रालय पर इसका गहरा दबाव बना हुआ है। रिजर्व बैंक बाजार में मांग की कमी कम करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाकर आम आदमी के खरीदने की क्षमता का गला घोंट रही है।
Also Read – BIG NEWS: कर्ज नहीं चुकाने वालों का पूरे खानदान होगा ब्लेकलिस्ट
Comments are closed.