स्क्रब टाइफस देश के कई राज्यों में कहर बरपाने लगा, 15 की मौत

scrub typhus

नई दिल्ली। कोराना और निपाह वायरस के बाद अब ‘स्क्रब टाइफसÓके बढ़ते मामलों ने लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। अब तक हिमाचल और ओडिशा में ही इसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है।

इससे अलग भी देश के कई राज्यों में स्क्रब टाइफस से पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में स्क्रब टाइफस क्या है? ये कैसे होता है? इसकी चपेट में आने पर किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं? किन लोगों को इस बीमारी के प्रति ज्यादा सजग और सावधान रहने की जरूरत है।

Also Read – आचार संहिता सिर पर, एक माह में ही दो करोड़ की फाइलें नगर निगम में दौड़ने लगी

ये ‘ओरिएटिया सुसुगामुशीÓ नाम के एक बैक्टीरिया के कारण होने वाला एक्यूट रोग है। जुओं के आकार का दिखने वाला ये कीट आमतौर पर झाड़ी या नमी वाली जगहों पर पाया जाता है। इसके अलावा ये बैक्टीरिया चूहों, खरगोशों और गिलहरियों के शरीर पर भी मौजूद रहते हैं।

You might also like