Tornado: विनाशकारी तूफान से 2000 से ज्यादा की मौत, हजारों लापता

त्रिपोली। अफ्रीकी देश लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। देश के पूर्वी तटीय शहरों में बाढ़ के कारण दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। पूर्वी लीबियाई सेना के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि डेरना शहर में बाढ़ के कारण 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई जबकि 5,000 से 6,000 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के बाद डेरना शहर के ऊपरी हिस्सों में बने बांध टूटने के यह आपदा आई।

पूर्वी लीबिया सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा हमद ने कहा कि बाढ़ से डेरना शहर तबाह हो गया है। 2,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है, और हजारों अन्य लापता बताए जा रहे हैं। तटीय शहर डेरना के भूमध्यसागरीय तूफान डेनियल की चपेट में आने के बाद आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।

Also Read – G20 Summit 2023: सोने-चांदी के बर्तनों में मेहमानों को 500 तरह के व्यंजन परोसेंगे

पूर्वी लीबिया सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ओस्मान अब्दुल जलील ने सोमवार को मरने वालों की संख्या की घोषणा की। जलील ने कहा कि मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। डेरना शहर में हालात काफी गंभीर है। मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर लीबिया के तटीय शहर सुसा में भी सात अन्य लोगों के मारे जाने की सूचना है। लीबिया के रेड क्रिसेंट सहायता समूह के प्रमुख ने बताया कि वह शहर में अपने लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बाढ़ के कारण दर्जनों लोगों के लापता होने की सूचना है। पूर्वी लीबिया के कई शहरों में हजारों घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। डेरना में बिजली या संचार सेवा ठप हो गई।

You might also like

Comments are closed.