international yoga day 2023: 200 से ज्यादा देशों में योगा का परचम लहराया

मध्यप्रदेश में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी - शिवराज

international yoga day 2023
international yoga day 2023

नई दिल्ली/भोपाल (ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में योगा का परचम लहराया। यूरोप से लेकर चीन तक करोड़ों लोगों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूयार्क में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। दिल्ली और भोपाल में बड़े आयोजन किए गए। वहीं मध्यप्रदेश में योग की शिक्षा को अनिवार्य किए जाने का मुख्यमंत्री ने ऐलान किया।

योग दिवस को 9 वर्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था।
इधर मध्यप्रदेश के जबलपुर में योग प्रमियों से खचाखच भरे गैरिसन मैदान पर 15,000 से अधिक योगाभ्यासियों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ योग किया। सर्वप्रथम शंखनाद से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मध्य प्रदेश में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।

international yoga day 2023
international yoga day 2023

राष्ट्रगान के दौरान पद्मभूषण कमलेश पटेल दाजी, सर्बानंद सोनोवाल, रामकिशोर नानू कांवरे, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, राकेश सिंह, सुमित्रा वाल्मीकि सहित तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे। वहीं रानीताल स्टेडियम में पीएम का संबोधन सुनाया गया।

21 जून को भारत सहित पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखा था। इसके बाद 2015 से योग दिवस मनाया जा रहा है। इस तिथि को इस लिए चुना गया क्योंकि 21 जून उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली में योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकर करेंगे।

You might also like