IPL 2023 LIVE: आज होगा आईपील का महामुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का फाईनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को दुनिया भर में देखा जाएगा। ७३ मैच के बाद आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज होगा। हार्दिक पांड्या और धोनी अपने खेल का जलवा दिखाने को बेकरार है।
गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं हैं और उसके बाद दूसरा खिताब जीतने का मौका है। इसके अलावा एक और संयोग ये है कि गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग स्टेज का अंत पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहकर ही किया था।
