सुलेमानी चाय: वक्फ की शानो शौकत अब सनव्वर के हाथ…रमजान में खली हाथ रहा अल्पसंख्यक मोर्चा…
सत्तू का रोजा तो कोठारी की ईद....शारब के खिलाफ मुबारिक...
वक्फ की शानो शौकत अब सनव्वर के हाथ…
प्रदेश वक्फ बोर्ड में पिछले मुखिया पर की इल्ज़ामो की झड़ी लग चुकी है जो कि नई बात नही, इस पद पर आने के बाद आटे में नमक चलता है ,लेकिन नमक में आटा हो जाये तो मामला संगीन हो जाता है, खैर, अब जिम्मेदारी सनव्वर पटेल पर है , शौकत की हालत के बाद पटेल को हर कदम फूक फूक के रखना है, क्योंकि जिम्मेदारी मिलने बहुत से दोस्त भी दही लेकर जड़े तलाशने लग जाते है। पटेल को नई कमेटियों के लिए तोहफ़ों के साथ ही आवेदन निवेदन शुरू हो चुके है, इंदौर से भी खजराना दरगाह के लिए सनव्वर अपनी रिश्तेदारी निभा सकते है, जिसकी लगभग तैयारी मुकम्मल है।इसी के साथ मुतवल्ली चुनाव में फैज़ान के जितने के बाद पहली बार कौम की मिल्कियत (वक्फ बोर्ड) में बीजेपी , शिवराज,ओर सनव्वर जिंदाबाद के नारे भी लग चुके है जो कि कांग्रेस के वक्त ७०, साल में कभी नही लगे, जिसे देखकर लगता है अब प्रदेश वक्फ बोर्ड नियमो को ताक पर रखकर चलाया जयगा ।।।
रमजान में खली हाथ रहा अल्पसंख्यक मोर्चा…
इस रमज़ान भजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की शहर टीम रमज़ान अपने में नम्बर नही बड़ा सकी, वैसे तो मोर्चे की यह टीम अब तक सबसे कमजोर टीम मानी जा रही है , नगर की टीम के पास कोई उपलब्धि नही है, ना ही अब तक कोई बड़ा कर्यक्रम हुवा है । टीम के सदस्यों का मानना था कि इस बार रमज़ान में मोर्चे तले बडी इफ्तार पार्टी में मोर्चा अपने नम्बर बढ़ाने में कामयाब हो जयगा , मोर्चे के अध्यक्ष जो कि राजा बाबू को टक्कर देते है,उनकी हरी झण्डी के चक्कर मे रमज़ान निकल गए, ओर मोर्चा खड़ा रह गया,जो कि जब से बना है तब से एक ही जगह जमा हुवा है। ओर सिर्फ फोटू सेशन में ही नम्बर पर नम्बर बढ़ाता जा रहा है।।।
सत्तू का रोजा तो कोठारी की ईद


