मध्यप्रदेश : तीसरी रिपोर्ट में भी भाजपा उम्मीदवारों की हालत खराब
सिधिया समर्थक विधायक,मंत्री इस बार मैदान में नहीं उतर पाएंगे
इंदौर। कर्नाटक चुनाव के परिणामों का आभास होने के साथ ही संघ के सर्वे के बाद आईबी की रिपोर्ट ने भाजपा संगठन के हाथ पांव फुला दिए है। दूसरी ओर दोनों ही रिपोर्ट में सिंधिया के लगभग सभी उम्मीदवार बुरी तरह हार रहे हैं। अब सिंधिया के सामने एक ही विकल्प है कि वे नए उम्मीदवार का नाम भाजपा के खेमे से ही दे। दूसरी ओर यह भी तय हो गया है कि तीन से चार बार जीते कई विधायक मैदान से हट जाएंगे या उन्हें ऐसे क्षेत्रों में जाना होगा जहां कांग्रेस लगातार जीत रही है। इधर पिछले चुनाव में हारे उम्मीदवारों को लेकर भी संगठन बड़ा फैसला ले चुका है। इस बार उन्हें मैदान में नहीं उतारा जाएगा।
