आरआरआर : गाने नाटू नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड

एक और डाक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म को अवार्ड, गदगद हुए भारतीय

NATU NATU OSCAR AWARD

मुंबई।

भारत के लिए इस समय गौरव का माहौल है। साउथ इंडिया के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान ऑस्कर 2023 अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 95वें अकादमी अवॉर्ड को हासिल करते हुए नाटू-नाटू ने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है। नाटू-नाटू की इस सफलता के पीछे एम एम कीरावनी हैं।
एम एम कीरावनी आंध्र प्रदेश के कोव्वुर के रहने वाले हैं। साथ ही एक संगीत प्रतिभाशाली वंश से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक गीतकार और पटकथा लेखक हैं। वहीं उनका भाई एक गायक और संगीत डायरेक्टर है। बेहद कम लोगों को पता है कि एम एम कीरावनी साउथ के स्टार निर्देशक एस एस राजामौली के चचेरे भाई हैं। NATU NATU OSCAR AWARD

अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार- एम एम कीरावनी ऑस्कर जैसे प्रसिद्ध सम्मान से पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। कीरावनी ने बाहुबली 2 के लिए सैटर्न अवार्ड के लिए नामांकन दर्ज किया है। जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि नाटू-नाटू गाने ने पहले ही सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं।

द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए जीता ऑस्कर पुरस्कार

oscar award

ऑस्कर 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है। द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर जीता है। इस कैटेगरी में हॉलआउट, हाउ डू यू मेज़र ए ईयर, द मार्था मिशेल इफेक्ट, स्ट्रेंजर एट द गेट का नाम भी शामिल था। इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है और उन्होंने ही ये सम्मान हासिल किया।

You might also like