अडाणी के कई शेयर कचरे के भाव

अडाणी के कई शेयर कचरे के भाव
अडाणी के कई शेयर कचरे के भाव

मुंबई (ब्यूरो)। आज भी शेयर बाजार खुलते ही सप्ताह के पहले दिन ही गिरावट शुरू हो गई। अडाणी के शेयरों में मची हाहाकार के बाद अब अडाणी समूह के कई शेयर कचरे के भाव आ गए हैं। दूसरी ओर अडाणी ग्रीन के शेयरों में 6 प्रतिशत से Óयादा की गिरावट शुरू होने के साथ ही एक घंटे में 500 अंक की गिरावट दर्ज होने के साथ ही निवेशकों के आज फिर 2 लाख करोड़ रुपए से Óयादा स्वाहा हो गए। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि यह गिरावट अब अगले सप्ताह भी ऐसे ही जारी रहेगी।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ ही हुई है. बाजार के इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में लाल निशान छाया हुआ दिखाई दे रहा है। ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत हैं और इनसे भारतीय शेयर बाजार को किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। अडाणी के कई स्टॉक आज भी लोअर सर्किट पर रहे। अब कई स्टॉक की हालत कचरे की तरह होती जा रही है। शेयर बाजार में अडाणी समूह की वापसी होने की संभावना 90 प्रतिशत तक समाप्त हो चुकी है। अडाणी समूह नए अनिल अंबानी समूह होंगे। शेयर बाजार की आज ओपनिंग में बीएसई का &0 शेयरों का इंडेक्स 1&2.62 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 59,&&1.&1 पर खुला है। इसके बाद 500 अंकों तक बाजार गिरता चला गया। शाम तक 800 अंकों की गिरावट एनएसई में दिखाई देगी। सेंसेक्स के &0 में से 18 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। इसके साथ ही निफ्टी के 50 में से 11 शेयरों में तेजी है और &8 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

You might also like