Budget 2023: इनकम टैक्स: 8 साल बाद छूट की सीमा बढ़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में सबसे बड़ी बात इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की रही। उन्होंने 8 साल बाद स्लैब बदला और 7 लाख की आमदनी पर टैक्स छूट देने की घोषणा कर दी।

सीतारमण का ये 5वां और देश का 75वां बजट था। उन्होंने इस बार पहले की तुलना में कम समय लिया। इस बार का भाषण महज 1 घंटे 27 मिनट का था।

इस साल 9 राज्यों में और अगले साल देश का चुनाव है। इसका असर बजट भाषण में दिखा। सीतारमण ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना और युद्ध के चलते मंदी की राह पर है, तब भारत की ग्रोथ बाकी देशों के मुकाबले मजबूत है।

अब सालाना 7 लाख रुपए तक की कमाई होने पर इनकम टैक्स नहीं देना होगा। यह छूट सिर्फ नई टैक्स रिजीम के तहत मिलेगी। अभी भी इनकम टैक्स रिटर्न भरने के 2 ऑप्शन बने रहेंगे। अभी तक 2.5 लाख रुपए तक की कमाई टैक्स फ्री थी। आखिरी बार 2014-15 बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया था।

टीवी सस्ते होंगे। वजह पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी 5% से घटाकर 2.5% कर दी गई है। मोबाइल फोन भी सस्ते होंगे, क्योंकि मैन्युफैक्चरिंग के लिए कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। हीरों की कीमतें कम होंगी। मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले सीड पर ड्यूटी कम की गई है। सिगरेट पर टैक्स 16% बढ़ाया गया, ये महंगी होगी। चांदी से बने आइटम्स महंगे होंगे क्योंकि कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है

बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। – पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।। – कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी। – 2014 से बने मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। – पीएम आवास योजना के खर्च को 66% बढ़ाकर 79000 करोड़ रुपये से अधिक किया जा रहा है। – अगले 3 सालों में सरकार आदिवासी छात्रों को समर्थन देने वाले 740 एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। – देश में 50 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। – आम बजट 2023: 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 38800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती होगी। – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 वर्षों में केंद्र 3.5 लाख आदिवासी छात्रों को शिक्षित करने वाले 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 38800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती होगी। – पीएम आवास योजना का बजट 66 प्र‎‎तिशित बढ़ा रेलवे को 2.4 लाख करोड़ का बजट। – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। – पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान के तहत परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता पैकेज। – कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। – पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। – भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन दिया जाएगा। – पर्यटन में अपार संभावनाएं हैं मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 की 7 प्रमुख प्राथमिकताएं गिनाईं। – पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा। – दुनिया ने भारत को एक चमकते सितारे के रूप में मान्यता दी है। – आम बजट 2023: मोदी सरकार ने 9 वर्षों में जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित किया है।

You might also like