राष्ट्रवाद से धोखा नहीं छिपेगा – हिंडनबर्ग

अडाणी समूह के 463 पन्नों के जवाब पर बाजार सुधरा तो फिर दूसरी रिपोर्ट ने हिलाया

adani and hindenburg
adani and hindenburg

वॉशिंगटन। अदाणी समूह की ओर से दिए गए जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने कहा कि वह मानता है कि कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र और एक रोमांचक भविष्य के साथ एक उभरती हुई महाशक्ति है, पर यह अदाणी समूह है जो इसके विकास की गाथा को बाधित कर रहा है। धोखाधड़ी तो धोखाधड़ी ही है। हिंडनबर्ग का तर्क है कि अदाणी के जवाब निष्कर्षों की पुष्टि नहीं करते हैं।

हिंडनबर्ग ने कहा है कि अदाणी समूह ने जितने भी सवालों के जवाब दिए वे बड़े पैमाने पर निष्कर्षों की पुष्टि नहीं करते। सवालों से बचने की कोशिश की गई है। हिंडनबर्ग ने कहा है कि राष्ट्रवाद की आड़ में धोखे से नहीं बचा जा सकता है। अदाणी समूह ने अपने जवाब में कहा है कि ये भारत देश, उसके संस्थान और विकास की कहानी पर सोच-समझकर किया गया हमला है। बता दें कि हिंडनबर्ग ने 106 पन्नों की एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें अदाणी समूह में कई गंभीर अनियमितताओं के दावे किए गए थे।

अदाणी समूह की ओर से दिए गए जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने कहा कि वह मानता है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र और एक रोमांचक भविष्य के साथ एक उभरती हुई महाशक्ति है, पर यह अदाणी समूह है जो इसके विकास की गाथा को बाधित कर रहा है। हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह के इस आरोप को भी खारिज कर दिया है कि उसकी रिपोर्ट भारत पर हमला है। हिंडनबर्ग ने कहा है कि ‘धोखाधड़ीÓ को राष्ट्रवाद या उसमें लिपटी प्रतिक्रिया से प्रभावित नहीं किया जा सकता है। अदाणी की ओर से दिए गए जवाब में प्रमुख आरोपों की अनदेखी की गई है।

मुंबई (ब्यूरो)। शुक्रवार को अमरीकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह के 4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा होने के बाद एक और फर्म ने अडाणी समूह के कामकाज को लेकर बाजार प्रतिभागियों से रायशुमारी प्रारंभ की है। यदि यहां पर अडाणी समूह के शेयरों को लेकर रिपोर्ट विपरित आती है तो 122.28 अरब रुपए के शेयरों की बिकवाली हो सकती है। दूसरी ओर आज अडाणी समूह द्वारा हिडनबर्ग को दिए 463 पन्नों के जवाब के बाद बाजार संभल गया है। सेंसेक्स में 250 अंक की बढ़ोतरी होने से निवेशकों को राहत है। दूसरी ओर एलआईसी और बैंक की भी बाजार पर पूरी नजर है।

अडामी समूह के भरोसे आज एक बार फिर मामूली सुधार के बाद शुरू हुआ है। इसमें दिए गए जवाब के बाद अब अडाणी समूह को अपने शेयरों की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर दिए जाने वाले जवाब को लेकर समय मिल गया है। वहीं दूसरी ओर आज बाजार में इस जवाब के बाद 250 अंकों की बढ़त हुई है। इधर अमेरिका की एक और फर्म मार्गेन स्टेनली केपिटल इन्वेस्टमेंट (एमएससीआई) (शेष पृष्ठ 13 पर)

You might also like