अडानी समूह ने दो दिन में गंवाए 70 हजार करोड़

दूसरे दिन भी बाजार में 750 अंकों की गिरावट, 2 लाख करोड़ स्वाहा


नई दिल्ली (ब्यूरो)। दो दिन पूर्व अडानी समूह के शेयरों को लेकर अमेरिका की कंपनी जो विश्व के शेयर बाजार पर नजर रखती है हिंडनबर्ग अनुसंधान द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई जिसमें अडानी समूह द्वारा अपने शेयरों की कीमतों को उछाल देने के लिए की गई हेराफेरी और अपनी ही कंपनियों से विदेशों से मदद लेकर उन्हें निवेश बताकर बड़ा छल किया गया है। रिपोर्ट आते ही अडानी समूह के शेयरों में 70 हजार करोड़ स्वाहा हो गए। शेयर बाजार आज भी खुलने के बाद लगातार गिरता रहा। सुबह 700 अंकों की गिरावट के साथ आज भी 1 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। अडानी समूह में भारी बिकवाली हो रही है।


अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इससे कंपनी के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में छह अरब डॉलर यानी करीब 50,000 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। यह रकम आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के दो महीने के आयात के लिए पर्याप्त है। अमेरिका की शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग अनुसंधान की एक निगेटिव रिपोर्ट के कारण अंबानी ग्रुप के शेयरों में 10 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताया है।

हिंडनबर्ग अनुसंधान की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की अकाउंटिंग और कॉरपोरेट गवर्नेंस पर सवाल उठाए गए हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान में अंबूजा सीमेंट्स का शेयर रहा। इसमें 9.6 फीसदी गिरावट आई। इसके अलावा एसीसी, अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में कम से कम पांच फीसदी गिरावट रही। अडानी ग्रुप ने हाल में मीडिया कंपनी एनडीटीवी को खरीदा था। इसमें भी पांच फीसदी गिरावट देखने को मिली।

You might also like