दुष्कर्म पीड़िता को ट्रम्प ने पूर्व पत्नी बताया


वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ एक लेखिका ने मानहानि और यौन उत्पीड़न करने का केस किया हुआ है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इन आरोपों से इंकार किया है। हैरानी की बात ये है कि मामले की गवाही के दौरान ही डोनाल्ड ट्रंप, यौन उत्पीड़न पीड़िता को अपनी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स बता बैठे। पीड़िता ई. जीन कैरोल, जो कि अब 79 वर्ष की हैं, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। कैरोल का आरोप है कि ट्रंप ने 1990 के दशक के मध्य में न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। कैरोल ने घटना के वक्त इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था लेकिन साल 2019 में उनकी एक किताब प्रकाशित हुई, जिसमें कैरोल ने ट्रंप द्वारा यौन उत्पीड़न करने की बात लिखी थी।

You might also like