विधायक निधि खर्च करने में मेंदोला अव्वल, आकाश पीछे

इंदौर के विधायक का बहीखाता, विकास कार्य कराए, कई कार्यों की राशि स्वीकृत

ramesh mendola and akash vijayvargiya
ramesh mendola and akash vijayvargiya

शार्दुल राठौर
इंदौर। इंदौर के विधायक जितने राजनीति करने में अव्वल हैं क्या उतने विधायक निधि खर्च करने में अव्वल हैं। इसका खुलासा विधानसभा में भेजे गए प्रस्ताव और जिला प्रशासन के बहीखाते में स्वीकृत राशि से हुआ है। एक विधायक को एक साल में ढाई करोड़ राशि खर्च करने का अधिकार है। दिसम्बर तक खर्च की गई राशि का हिसाब देखें तो विधायक निधि में मिलने वाली राशि खर्च करने में विधायक रमेश मैंदोला अव्वल रहे हैं। वहीं विधायक आकाश विजयवर्गीय सबसे पीछे रह गए। ramesh mendola and akash vijayvargiya

मध्यप्रदेश में प्रत्येक विधायक को उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए सालाना ढाई करोड़ रुपए का बजट मिलता है। इस राशि को विधायकों को 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच समाप्त करना होता है। राशि का उपयोग विकास कार्यों में नहीं करने पर लेप्स हो जाती है।
वैसे तो इंदौर में सभी विधायकों ने अपनी विधायक निधि का उपयोग किया है, लेकिन किसी कम तो किसी ने ज्यादा। हालांकि वित्तीय वर्ष खत्म होने में अभी तीन माह का वक्त बचा है। विधायकों का ये बहीखाता अप्रैल से दिसम्बर 2022 तक का है।

Also Read – कॉलोनाइजर पर कार्रवाई के बिना कॉलोनी वैध नहीं हो सकती

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि इंदौर विधानसभा 2 के विधायक रमेश मेंदोला ने ढाई करोड़ खर्च कर अपनी विधायक निधि की राशि खर्च कर दी है, जबकि इंदौर विधानसभा 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अब तक मात्र 55 लाख 57 हजार की विधायक निधि खर्च कर सबसे पीछे रह गए हैं। विधायक रमेश मेंदोला के बाद सबसे ज्यादा विधायक निधि का उपयोग करने में विधानसभा 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया का नाम सामने आया है। उन्होंने अब तक 93 विकास कार्यों के प्रस्ताव पर ढाई करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इंदौर जिले की सभी विधानसभा में विधायकों के विकास कार्यों से अब तक 610 कार्यों के लिए 1455.94 लाख रुपए जारी हुए हैं। हालांकि ये आंकड़े दिसंबर माह में अब तक के हैं।

यह रहा विधायकों इंदौर के बहीखाता

सबसे पहले विधानसभा 1 के विधायक संजय शुक्ला ने अपनी विधानसभा में 75 कार्यों के लिए 123.20 लाख रुपए की राशि का उपयोग किया है।
विधानसभा 2 के विधायक रमेश मेंदोला ने अपने ढाई करोड़ रुपए खर्च किए। उन्होंने अपने क्षेत्र में जहां सड़कों व अन्य कुछ योजनाओं पर यह राशि खर्च की। मेंदोला ने 87 कार्यों पर अपनी पूरी राशि खर्च की है।

पहली बार विधायक बने विधानसभा 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 18 विकास कार्यों पर अब तक 55.57 लाख रुपए के काम किए हैं।जयवर्गीय शायद विधायक निधि की राशि सोच-समझकर खर्च कर रहे हंै, जिससे वे अन्य सभी विधायकों से काफी पीछे हैं।

विधानसभा 4 की विधायक मालिनी गौड़ ने 116 कार्यों के लिए अपने विधायक निधि से अब तक से 239.79 लाख रुपए स्वीकृत कराए हैं, जो विधायक निधि के बजट ढाई करोड़ के करीब है, लेकिन विधायक महेंद्र हार्डिया से पीछे हैं।

विधानसभा 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपने क्षेत्र में 93 कार्यों के ढाई करोड़ रुपए खर्च किए हैं। विधायक हार्डिया के क्षेत्र में 247.40 लाख रुपए के काम तो हो गए हंै। बची हुई राशि के प्रस्ताव स्वीकृत किए जा रहे हैं।

राऊ विधानसभा के विधायक जीतू पटवारी ने अपनी तरफ से 106 कार्यों को लेकर प्रस्ताव भेजे थे, जो 231.31 लाख रुपए के है, इनमें से 92 कार्य जो 196.34 लाख रुपए के हैं, उनकी राशि स्वीकृत की जा चुकी है, जबकि बचे हुए कार्यों को भी स्वीकृत कर दिया गया है। महू की विधायक उषा ठाकुर मंत्री होने के बावजूद विधायक निधि का उपयोग करने में पीछे रह गई है। उषा ठाकुर ने 12 कार्यों के प्रस्ताव पर अबतक सिर्फ 62.50 लाख के काम विधायक निधि से कराए हंै।

देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने 70 विकास कार्यों पर 159.24 लाख रुपए की विधायक निधि का उपयोग किया है। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और सांवेर के विधायक तुलसी सिलावट ने कई विकास कार्य तो राज्य सरकार के अन्य मदों से करा दिए हैं। वहीं विधायक निधि से 33 कार्यों के लिए 84.33 लाख रुपए की उन्हें स्वीकृति हुई है।

You might also like