ट्रंप ने फिर अवैध प्रवासियों को चेताया अपनी इच्छा से अमेरिका छोड़ दो वरना…

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीबीपी होम ऐप लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों को स्वेच्छा से देश छोडऩे की अनुमति देता है।
ट्रंप ने चेतावनी दी कि जो लोग इस विकल्प का उपयोग करके स्व-निर्वासन नहीं करते, उन्हें जबरन निष्कासन का सामना करना पड़ेगा और उनके फिर से प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमारे देश में अवैध रूप से रहने वाले लोग या तो आसान तरीके से स्वेच्छा से निर्वासन चुन सकते हैं या फिर उन्हें कठिन तरीके से निर्वासित किया जाएगा, जो सुखद नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा, अगर वे स्वेच्छा से देश छोड़ते हैं तो भविष्य में किसी समय उन्हें कानूनी रूप से वापस लौटने का अवसर मिल सकता है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में बिना अनुमति डंकी मार्ग से जाकर तीन लाख सेे अधिक लोग अवैध रूप से रह रहे हैं।
Comments are closed.