केरल मंदिर हुआ बड़ा धमाका,150 से ज्यादा झुलसे

Big explosion in Kerala temple, more than 150 burnt
Big explosion in Kerala temple, more than 150 burnt

तिरुअनंतपुरम। केरल के कासरगोड़ के करीब स्थित नीलस्वरम स्थित वीरारकावु मंदिर में उत्सव के दौरान पटाखों में आग लग गई। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की स्थिति गंभीर है। यह घटना सोमवार देर रात केरल के कासरगोड़ के करीब स्थित नीलस्वरम स्थित वीरारकावु मंदिर के पास हुई है।

घायलों को कासरगोड़, कन्नूर और मेंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब एक मिसफायर पटाखा, स्टोर किए गए पटाखों वाली वाली बिल्डिंग पर जा गिरा। नतीजा यह हुआ है कि वहां पर तेजी से धमाके होने लगे। इससे आसपास के लोग घायल हो गए, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

Also Read – अगले 3 माह अब निवेशकों को लगातार गिरावट देखने को मिलेगी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के लोग, जिला कलेक्टर और पुलिस के मुख्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी घटना की असली वजह पता लगाने में जुटे हैं। वहीं, स्थानीय समुदाय के लोगों ने घायलों और उनके परिवारों की मदद की। बताया जाता है कि वीरारकावु मंदिर के पास पटाखों को जमा करके रखा गया था। शक है कि इस स्टोरेज में आग लग जाने के चलते ही यह हादसा हुआ है। kerala temple accident

स्थानीय मीडिया के मुताबिक कान्हागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। जिला अस्पताल में कुल 33 लोगों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 19 लोगों को ऐशल हॉस्पिटल कान्हागढ़, जबकि 12 लोगों को अरिमाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 40 लोगों को संजीवनी अस्पताल, 11 को नीलेश्वर तालुक अस्पताल और पांच अन्य को एस्टर मिम्स कन्नूर ले जाया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक कुछ अन्य घायलों को मेंगलुरु और मेडिकल कॉलेज पेरियारम में भर्ती कराया गया है।

source – ems

You might also like

Comments are closed.