बिजली कंपनी में 66 इंजीनियरों के तबादले, कार्यपालन यंत्री भी बनें

इन्दौर सहित अन्य जिलों में की गई पदस्थापना

66 engineers transferred in power company, also become executive engineers
66 engineers transferred in power company, also become executive engineers

इन्दौर। बिजली कंपनी में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों के तबादले किये गये हैं। कई इंजीनियर ऐसे हैं जो एक ही झोन पर वर्षों से जमे थे वहीं कईयों को कुछ माह बाद ही हटा दिया गया है। इसी तरह कुछ को करंट चार्ज में प्रमोशन दिया गया है। करीब 66 इंजीनियर इधर से उधर किये गये हैं। कंपनी क्षेत्र के रतलाम, झाबुआ, महू, देपालपुर, खंडवा, खरगोन, शुजालपुर, बुरहानपुर, मंदसोर आदि जिलों के इंजीनियरों को बदला गया है। एमडी के निर्देशानुसार सीजीएम ने ट्रांसफर ऑर्डर निकाले हैं।

सरकार ने तबादलों से रोक हटा दी है जिससे अब सभी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे। पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी में सीजीएम ने थोकबंद इंजीनियरों के तबादले किये हैं। जूनियर इंजीनियर से लेकर असिस्टेंट इंजीनियर और डिवीजनल इंजीनियर (कार्यपालन यंत्री) के तबादले हुए हैं। बताया गया है कि 11 डिवीजनल इंजीनियर इधर से उधर किये गये हैं, जबकि 56 जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर बदले गये हैं।

Also Read – खजराना दरगाह की दो हजार करोड़ की सम्पत्ति जिम्मेदारों ने की खुर्द-बुर्द

डिवीजनल इंजीनियर में हिमांशु चौहान, जितेंद्र कुमार पाल, सुनील मवस्कर, अभिषेक रंजन, प्रेमचंदसिंह पटैल, आमीर कुरैशी, दिनेश कुमार तिवारी, आकाश कुमार बंसल, दीपक बंडी, कल्याणसिंह चौहान के तबादले किये गये हैं। कई इंजीनियरों को इन्दौर के अलग अलग डिवीजन में भेजा गया है तो कुछ को अन्य जिलों में तबादला किया गया है।

इसी तरह शंभूसिंह रघुवंशी, गंगाराम बड़ोले, आरसी जामोदिया को डिवीजनल इंजीनियर का करंट चार्ज देकर तबादला किया गया है। उक्त तीनों इंजीनियर असिस्टेंट इंजीनियर हैं। जामोदिया करंट चार्ज में थे। अन्य इंजीनियरों में कई जूनियर इंजीनियर हैं जिन्हें करंट चार्ज में असिस्टेंट इंजीनियर बनाया गया है। कई इंजीनियर वर्षों से एक ही झोन पर पदस्थ थे जबकि कुछ को अभी कुछ माह ही हुए थे, और फिर तबादला कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि कई इंजीनियरों की शिकायतें चल रही हैं और कइयों की जांच भी जारी है, मगर कंपनी प्रबंधन ने नए झोन पर तबादला कर दिया जिससे जांच प्रभावित हो सकती है। इधर वसूली के लिए अब दो दिन ही शेष हैं ऐसे में कई इंजीनियर 1 तारिख के बाद नई जगह ज्वाइन करेंगे। हालांकि कईयो ने आदेश के अगले दिन ही ज्वाईन कर लिया।

You might also like

Comments are closed.