नासिक में उपद्रव के बाद कफ्र्यू उदयपुर में भी कई वाहन फूंके
उदयपुर में एक बार फिर कन्हैयालाल हत्याकांड की याद ताजा

उदयपुर। उदयपुर में एक बार फिर कन्हैयालाल हत्याकांड की याद ताजा हो गई। छात्रों में विवाद के बाद भारी उपद्रव शुरू हो गया। रात में कई वाहन आग के हवाले कर दिए गए। इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है।
उदयपुर के सरकारी स्कूल में पढऩे वाले वर्ग विशेष के छात्र ने साथ में पढऩे वाले सहपाठी पर शुक्रवार को चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद के बाद शहर में तनाव फैल गया।
हिंदू संगठनों ने पेट्रोल पंप और बाजार बंद करवा दिया। इधर, प्रशासन ने उदयपुर में धारा 144 लागू कर दी है, इंटरनेट सेवाएं भी 24 घंटे के लिए बंद रहेगी। बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर दोनों छात्रों में चार दिन पहले विवाद हुआ था।
Also Read –देश को विचार धाराओं में नहीं विकास धाराओं में बांधिये…
इसके आक्रोशित होकर वर्ग विशेष के छात्र ने शुक्रवार को सहपाठी पर हमला कर दिया। नाबालिग ने छात्र की जांघ पर चाकू से दो से तीन तीन वार किए थे। घायल छात्र के चीख सुनकर शिक्षक दौड़कर मदद के लिए आए। बाद में घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद उदयपुर में तनाव फैल गया।
हिंदू संगठन संगठन सड़क पर उतर आए। बाजार और पेट्रोल पंप बंद करवा दिए। इस दौरान आगजनी और तोडफ़ोड़ भी की गई। इधर नासिक में भी सांप्रदायिक विवाद के बाद भारी उपद्रव हुआ। शासन ने कई क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया है। अभी भी तनाव बरकरार है। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Comments are closed.