अमेरिका अब रूस से व्यापार कर रही भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाएगा

वॉशिंगटन। भारत की कई कंपनियां अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी गली निकालकर कारोबार कर रहीं है। रूस से आयात कर यूरोपिय देशों को सामान दे रहीं है। ऐसी सभी भारतीय कंपनियों पर अब अमेरिका प्रतिबंध लगाएगा। यह बात अमेरिका के भारत में राजदूत बने एरिक गार्सेटी ने कही।
गार्सेटी का बयान इसलिए भी प्रासंगिक है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में जापान ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को डिजाइन और निर्माण करने वाली बेंगलुरु स्थित एसआई2 माइक्रोसिस्टम्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। कंपनी ने यूक्रेन पर आक्रमण से संबंधित दंडात्मक उपायों से बचने में रूस की मदद की थी। india and russia business
इसी कंपनी पर इस साल फरवरी में यूरोपीय संघ और पिछले नवंबर में अमेरिका ने रूस के सैन्य और रक्षा औद्योगिक आधार का कथित रूप से समर्थन करने के लिए प्रतिबंध लगाया था। यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका ने भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधों को लेकर चेताया है। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने भी ऐसा ही बयान दिया था।
Comments are closed.