टीएमसी का दावा तीन सांसद भाजपा छोड़ेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने दावा किया है कि एक माह के अंदर ही भाजपा के पश्चिम बंगाल से जीतकर गए 3 सांसद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। सभी ने अपनी सहमति भी दे दी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद इंडिया गठबंधन और भाजपा दोनों ही 237-237 सांसदों के साथ लोकसभा में रहेगी। इधर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने भी स्वीकार किया कि चार सांसद शिंदे गुट को छोड़कर शिवसेना में वापस आने जा रहे हैं।
Comments are closed.