Number of injured in Harda blast reaches 204, many serious
हरदा (निप्र)। हरदा जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर बैरागढ़ गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक 11 शव दफना दिए गए हैं जबकि 13 कब्र खोद कर रखी गई है। एक ओर घायल ने देर रात दम तोड़ दिया। वहीं घायलों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने भी मृतक संख्या 12 बताई है। धमाके के बाद कई घर धराशाही हो गए तो कई घरों में दरारें पड़ गई है, जो साफ दिखाई दे रही है। harda blast news
उल्लेखनीय है कि बैरागढ़ गांव की पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बचाव कार्य में सेना की मदद भी मांगी गई। इधर कल देर शाम पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मालिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सारंगपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल एवं उनके सहयोगी रफीक खान कार से उज्जैन की तरफ भाग रहे थे। सटीक सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर हरदा पुलिस को सौंप दिया गया है। उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा पहुंचेंगे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उज्जैन के रास्ते से भागने की फिराक में हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के जरिये आरोपियों की लोकेशन पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने तुरंत अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिसके बाद उज्जैन के समीप मक्सी में पुलिस टीम ने दबिश दी। लेकिन वहां से दोनों आरोपी फरार हो चुके थे, जिनका पीछा करते हुए पुलिस टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर के करीब हाईवे पर फैक्ट्री के दोनों मालिकों को धर दबोचा।
Comments are closed.