Crime News: उज्जैन में दोहरे हत्याकांड से सनसनी
लूट के लिए भाजपा कार्यकर्ता और पत्नी की हत्या

उज्जैन। उज्जैन के पिपलोदा गांव में भाजपा कार्यकर्ता और दंपत्ति के दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला लूट की नीयत से हत्या करने का जान पड़ता है।
अज्ञात बदमाशों ने लूट के बाद भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की हत्या कर दी गई। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई है।मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जो भी होंगे उन्हें जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा। पुलिस भाजपा नेता के घर जांच पड़ताल कर रही है।
घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि लूट भी हुई है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंच गए हैं। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। double murder in ujjain
Comments are closed.