
इंदौर। शहर में पिछले 12 दिनों से तेदुंए की दहशत है। सुपर कारिडोर, नैनोद, गांधी नगर के अब एकदंत कालोनी में आज सुबह तेदुआ दिखा। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला पूरी तैयारी के साथ पहुंचा। पिंजरे भी लगाए गए। चूंकि एयर पोर्ट होने के चलते अब तक ड्रोन से सर्चिंग की अनुमति नहीं मिली, जिससे विभाग को असानी है। जैसे अनुमति मिलेगी अधिकारी ड्रोन से तेंदुए को ढूंढेगे। कल तेदुए ने कुछ जानवरों को घायल किया। आज सुबह सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ देखा गया।
पिछले कुछ वर्षों से तेंदुआ, चीता और अन्य जंगली जानवर शहरों में दहशत मचा रहे है। कुछ माह पहले महू क्षेत्र में तेंदुआ के जोड़ेें एक बुर्जुग सहित कई गायों का शिकार कर जान ले ली थी। मगर अब तक तेंदुआ को नहीं पकड़ा गया, वहीं पिछले 12 दिनों से सुपर कारिडोर, गांधी, नैनोद और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ सक्रिय है। आज सुबह एक दंत कालोनी में सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ। यहां लोगों में भारी दशहत रही। इंफोसिस और टीसीएस कंपनी परिसर में भी तेंदुआ दिखने से दहशत थी। कर्मचारियों को सतर्क रहने व वर्कफार्म होम से काम करने के निर्देश दिए गए थे। आज सुबह एकदंत कालोनी और आसपास तेंदुआ की मौजूदगी से सूचना मिलने तक वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे और पिंजरा भी लगाया । तेंदुआ को बेहोश करने के इंतजाम भी किए गए। वहीं ड्रोन कैमरे से तेंदुआ को देखने और पकड़ने के लिए एयरपोर्ट अथोरिटी की अनुमति का इंतजार है। जैसे अनुमति मिलेगी ड्रोन से तेंदुआ को देखा जाएगा और पकडने का प्रयास किया जाएगा।

Comments are closed.