देपाालपुर सहित किसी भी सीट पर नहीं बदलेगा उम्मीदवार

भाजपा संगठन ने किया विरोध को दरकिनार, परंपरा पड़ने की आशंका

इंदौर। विधानसभा चुनाव में भाजपा नेे देपालपुर सहित जिन सीटों पर टिकट दे दिए हैं, वहां से प्रत्याशी बदले नहीं जाएंगे। यदि ऐसा किया तो जगह-जगह विरोध के स्वर बुलंद होने लगेंगे और फिर टिकट के लिए यह एक परंपरा ही बन जाएगी। पार्टी संगठन ने विरोधियों को साफ संदेश देते हुए काम पर लग जाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि कल भाजपा कार्यालय पर देपालपुर सीट से मनोज पटेल को टिकट दिए जाने का विरोध करने देपालपुर क्षेत्र से जबरेश्वर सेना के बैनर तले कई भाजपाई पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इन भाजपाइयों ने देपालपुर से मनोज पटेल की बजाए राजेंद्र चौधरी को टिकट दिए जाने की मंाग की। इनका कहना था कि 40 साल से निर्भयसिंह पटेल परिवार को ही टिकट दिया जा रहा है। इस बार चौधरी को प्रत्याशी नहीं बनाया तो भाजपा को वोट नहीं मिलेंगे। इस मौके पर सांसद लालवानी ने इन भाजपाइयों को यह आश्वासन दिया कि उनकी बात ऊपर तक पहुंचा दी जाएगी। साथ ही पार्टी महासचिव कैलाश विजवर्गीय से भी प्रदर्शनकारियों से बात कराई। उन्होंने भेेी उनकी बात हाईकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Also Read – कैलाशजी बड़े नेता, हाथ जोड़ने में शर्म मैं क्षेत्र क्रमांक 1 का बेटा – संजय

नहीं बदला जाएगा किसी भी प्रत्याशी को- इधर पार्टी सूत्रों का कहना है, कि देपालपुर सहित किसी भी सीट पर कोई भी प्रत्याशी बदला नहीं जाएगा। वजह यह है कि विरोध सिर्फ देपालपुर में ही नहीं कई सीटों पर है। बावजूद इसके, यदि किसी भी घोषित प्रत्याशी का टिकट बदला गया तो फिर यह एक परंपरा पड़ जाएगी और टिकट के लिए हर कोई हंगामा करने लग जाएगा। फिर, बताया जा रहा है कि इन सीटों पर टिकट के दावेदारी कर रहे तमाम नेताओं को इस संबंध में साफ संदेश दे दिया गया है कि टिकट बदले नहीं जाएंगे।

चार साल तक क्या कर रहे थे…?

भाजपा कार्यालय पर जबरेश्वर सेना व्दारा देपालपुर सीट से मनोज प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध करने वाले इससे पहले सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट को घेरने के साथ उज्जैन में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। बावजूद इसके, पार्टी संगठन के एक वरिष्ठ का कहना है कि चार-साढे चार साल तक मनोज पटेल का विरोध क्यों नहीं किया? ऐन चुनाव के समय ही कैसे पता चला कि मनोज पटेल कोई काम नहीं करते। वह पार्टी प्रत्याशी या विधायक बनने के योग्य नहीं हैं?

You might also like

Comments are closed.