सुलेमानी चाय-मोर्चे के बाद मोर्चा…आकाश की जमीन कमजोर…सैंया भए कोतवाल तो फिर डर कहे का…

सुलेमानी चाय

मोर्चे के बाद मोर्चा…

राजनीति में कौन कब दुश्मन हो जाए कह नही सकते, हज कमेटी के मुखिया को एजाज को मिल रहे एजाज से एलर्जी हो चली है, तभी वे शपथ ग्रहण में भी नही पहुंचे, & साल मोर्चे के अध्यक्ष रहते हुवे कभी इंदौर में मोर्चे की पतेली में झांके तक नहीं, और अब जब मोर्चा छुटा तो दर्द हो चला साहब पिछले दिनों हाजियो की वापसी को लेकर इंदौर तशरीफ़ लाये ओर साथ ही आनन फानन रेसीडेंसी पर मोर्चे की गुप्त बैठक कर ली, जहा एजाज के एजाज पर लाल पीले हुए और बातों ही बातों में सनवर एन्ड कम्पनी पर भी बिन बादल बरस पड़े, इस पर वहां मौजूद हरिरामो का कहना है, राजनीति में कौन कब किस थाली में छेद कर बैठे कह नहीं सकते।

आकाश की जमीन कमजोर…

भाजपा का राष्ट्रीय गुप्त तंत्र अभी इंदौर में विधान सभा सीटो पर काम कर रहा है, इंदौर में 1, &, 5 नम्बर में मुस्लिम वोट अधिक होने से भजापा की सांसें ऊपर नीचे हो रही है खुफिया तंत्र ने जो रिपोर्ट बनाई है उसमें 5, नम्बर में मुस्लिम हार्डिया के साथ है तो 1, नम्बर में भी सुदर्शन की टोपी भी ठीक ठाक है, लेकिन &, नम्बर के छोटे सरकार से समाज थोड़ा खफा है, जिस पर कल समीर बा ने आकाश की जमीन को सजाने के लिए बैठक रखी, जिसमें कार्यकताओं ने छोटे सरकार के सामने अपना दर्द बयां किया, खैर बैठक के बैनर से गौरव बाबू गयाब थे जिस पर जल्द ही गौरव बाबू बैठक ले सकते है और उस बैठक में मोर्चे को कान पकड़ के उठक-बैठक लगाना पड़ सकती है।

सैंया भए कोतवाल तो फिर डर कहे का…

ये कहावत प्रदेश की सबसे बड़ी मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी पर लागू हो रही है, जिसमे नया पुरा के पुराने टेलर दानिश अंसारी सेंट उमर स्कूल के ब’चो की ड्रेस पर अ’छी खिदमत कर रहे है। इनके यहा शर्ट 240, और पेंट 460 रुपये मे मिल रही है, इसी के साथ सिलाई का टेंडर भी इन्ही को मिला है, जो लाट में सिलाई 100, ओर 200 में हो रही है वो साहब मनमानी हिसाब से वसूल रहे है, मतलब इनके खजाने में एक छोटे ब’चे की ड्रेस 1400, से शुरू हो रही है वही सांठा बाजार से वही ड्रेस का शर्ट 160, पेंट 200 में मिल रहा है, क्वालिटी दानिश साहब से अ’छी बाजार में पूरा कपड़ा &60 में मौजूद है साथ ही सिलाई 500 भी रहे तो 860, के अंदर उससे अ’छी क्वालिटी मिल रही है तो दाल में कहीं काला है, हम सांठा बाजार की दुकान का नाम नही लिख रहे वरना आप समझोगे की हमारी दाल में भी गड़बड़ है। आप हमे फोन कर दुकान का पता ले सकते है।

9977862299

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.