Big News: इसी माह 100 बस्तियों को देंगे वैधता का प्रमाण-पत्र

Big News: इसी माह 100 बस्तियों को देंगे वैधता का प्रमाण-पत्र
Big News: इसी माह 100 बस्तियों को देंगे वैधता का प्रमाण-पत्र

इंदौर। विधानसभा चुनाव के पहले निगम अवैध बस्ती वालों को बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है। इसी माह के अंतिम सप्ताह में 100 बस्तियों को वैधता का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। वैधता की प्रक्रिया को लेकर निगम ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। कुछ क्षेत्रों की बस्तियों की जांच प्रक्रिया अभी चल रही है। इनकी सुध जून माह में ली जाएगी। लोकलुभावने बजट के साथ बस्ती वालों के लिए यह दूसरी बड़ी सौगात होगी। उनका लंबे समय का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है।

योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पिछले दिनों अवैध कालोनियों को जांच और सर्वे के बाद वैध करने के निर्देश दिए थे। सीएम के आदेश के परिपालन में निगम ने अवैध कालोनियां का सर्वे कर उनके दावे आपत्ति बुलाए, ताकि वैध करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ सके। पहले दौर में 100 कालोनियों को चिन्हित किया गया है, इसी माह इन कालोनियों की सूची सार्वजनिक करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। वहीं, 119 अवैध कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 119 कालोनियों को जून के प्रथम सप्ताह में वैध किया जाएगा।

जबकि, सम्पत फार्म, प्रणाम स्टेट और लैंडमार्क कालोनी सहित 50 अन्य अवैध बस्तियों की जांच तकनीकि त्रुटि में उलझकर रह गई है। त्रुटि खत्म होने के बाद दावे आपति बुलाए जाएंगे। इसमें वे कालोनियां शामिल नहीं है, जो शासकीय जमीन पर खड़ी है। ऐसी कालोनियों में बुलडोजर चलाकर शासकीय जमीन मुक्त कराई जाएगी। शासकीय जमीन पर बसी कालोनियां का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।

शुल्क के लिए भेजेंगे नोटिस

जिन कालोनियों को वैधता का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा, उन्हें विकास सहित अन्य शुल्क जमा करने नोटिस भेजा जाएगा। शुल्क क्षेत्र की गाइड लाइन के मान से तय होगा। शुल्क की राशि से क्षेत्र में मूलभूत विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.