सोनकर के पिच पर सिलावट की बल्लेबाजी

नेताओं ने थामा हाथ में बल्ला, महिला कार्यकर्ताओ ने भी लगाए चौके छक्के

इंदौर। सोमवार शाम छावनी स्थित खेल स्कूल नंबर 2 के मैदान पर भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण का एक दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर, कंचनसिंह चौहान, गोपालसिंह चौधरी, सुभाष चौधरी, उमानारायण पटेल की उपस्थित थे।

सोनकर ने बताया कि क्रिकेट महाकुंभ में भाजपा इंदौर ग्रामीण के सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। एक टीम में 4 युवा खिलाड़ी, 4 महिला और 3 वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल थे। पहला मैच डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी इलेवन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय इलेवन के बीच खेला गया।

जिसमें श्यामाप्रसाद मुखर्जी की टीम की ओर से खेलते हुए मंत्री तुलसी सिलावट और जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीता दिया। इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेयी एकादश ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में भाजपा इलेवन ने पत्रकार इलेवन को रोमांचक मुकाबले में हराया।

युवा मोर्चा की दो टीमों के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें धर्मेंद्र जाट के नेतृत्व वाली टीम ने जीत दर्ज की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी मैदान में चौके-छक्के लगाए। राजमाता सिंधिया इलेवन और सुषमा स्वराज इलेवन के मध्य हुए इस एक तरफा मुकाबले में सुषमा स्वराज इलेवन ने राजमाता सिंधिया इलेवन को हराया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.