भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। विजय पार्क इलाके में पांच मंजिला मकान भरभरा कर गिरा रोड की तरफ ढह गया. इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घटना स्थल के आस-पास के रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है. वहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। फिलहाल मलबे को हटाने का काम चल रहा है।
मकान गिरने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक 29 सेकंड का वीडियो भी है, जिसमें पांच मंजिला घर महज 4 सेकंड में जमीदोज हो जाता है. घर के गिरते ही मौके पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं. इस हादसे में आस-पास के घर-दुकान या कुछ वाहन भी चपेट में आ गए हैं।

हालांकि इस हादसे से होने वाले नुकसान को लेकर अभी तक किसी ने आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना स्थल पर पहुंचा पुलिसबल भीड़ लगाए लोगों को दूर रहने के लिए कह रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इलाके से मलबा साफ करने में अभी वक्त लगेगा वहीं मकान गिरने के कारणों को भी पता लगाया जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.