देश भक्ति को जागृत करने हेतु राजवाड़ा पर आज हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत


इंदौर देवी अहिल्या माता चौक राजवाड़ा में आज 1 तारीख को राष्ट्रगान जन मन गण एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के पदाधिकारी एवं सेनानी परिवार के सदस्यों ने गाया इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष अजय नारायण सीतलानी ने अहिल्या माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं अतिथियों का स्वागत सूत की माला से किया श्री दिलीप राजपाल श्री सतीश करनिक सुखदेव खड़बड़ीकर राहुल नीहोरे हरी मरमट अजय टाकभीम सिंह सोलंकी संजय शर्मा गमूरपहलवान कुरैशी मनीषा शिरोडकर राधा ताई पवार प्रहलाद वर्मा आनंद कासलीवाल राधेश्याम गुप्ता महेंद्र जैन इत्यादि सभी ने देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान जन गण मन एवं वंदे मातरम सामूहिक रूप से गया कार्यक्रम का संचालन श्री विकास जोशी ने किया एवं आभार प्रदर्शन संगठन के जिला अध्यक्ष पंराकेश देवदत्त शास्त्री ने किया l

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.