मोदी का जलवा बरकरार

यूपी में फिर योगी

दैनिक दोपहर (ब्यूरो)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत का इतिहास दोहरा रही हैं, वहीं उत्तराखंड में भी भाजपा का ही परचम फहररा रहा है। मणिपुर और गोवा में भी भाजपा सरकार बनाने के करीब है। भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर इतिहास बनाने के करीब है।
हालांकि समाजवादी पार्टी ने कई जगह चुनौतियां दी मगर वह सफल नहीं हो सकी। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के सभी अंचलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के लिए चुनौती माने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नतीजे चौंकाने वाले हैं। किसान आंदोलन की छाया में हुए इस चुनाव में भाजपा को कमजोर माना जा रहा था लेकिन सभी अनुमानों को झुठलाते हुए भाजपा ने सपा के मुकाबले यहां खासी बढ़त बनाई। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत ने वर्ष 2024 होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के हौंसले बुलंद कर दिए। उधर उत्तराखण्ड में भी भाजपा ने सत्ता का दावा कर रही कांग्रेस को पिछे धकेल दिया। यहां परंपरा से अलग फिर भाजपा की सरकार बनने के आसार है। कांग्रेस के कई दिग्गज खासे पिछे चल रहे हैं। मणिपुर में भी भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले बढ़ी बड़त है। कांग्रेस यहां दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। अलबत्ता यहां एनपीपी, एनपीएफ की सीटें भाजपा की सरकार के लिए बाधा बन सकती है। गोवा में भी भाजपा की बढ़ी पार्टी बनने के बावजूद टीएमसी ने सरकार गठन को लेकर पेंच फंसा दिया है। टीएमसी यहां 5 सीटों पर जीतने की स्थिति में है। उत्तर प्रदेश में जीत के लिए एमवाय (मोदी-योगी) समीकरण कारगर माना जा रहा है। उत्तराखंड के अलावा गोवा में भी बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है, रुझानों में दोनों जगह बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए जरुरी सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, यूपी में भी बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ चली है। एक तरफ सरकार बन रही है तो बड़े चेहरे अपनी सीटों पर हारते हुए दिख रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर सीट से पिछड़ रहे हैं, जबकि अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड की लालकुआं सीट कांग्रेस हरीश रावत पीछे चल रहे हैं. जबकि यहां पर बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है।

उत्तराखंड में बीजेपी 38, कांग्रेस को 21 और अन्य को 5 सीटों पर बढ़त मिल गई है। उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट पर अभी 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। शहर दक्षिणी सीट से बीजेपी के नीलकंठ तिवारी आगे, शहर उत्तरी से रविन्द्र जायसवाल आगे, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव आगे, सेवापुरी सुरेंद्र पटेल आगे, शिवपुर विधानसभा से अरविंद राजभर आगे, अजगरा से त्रिभुअन राम आगे, रोहनिया से अभय पटेल आगे, पिंडरा से अजय राय आगे हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अब दोनों ही सीटों पर पीछे चल रहे हैं। चन्नी ने इस बार चमकौर साहिब, भदौर सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जेवर विधानसभा सीट पर अवतार सिंह भड़ाना तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। गोवा के नंबर एक बार फिर बदलना शुरू हो गए हैं, अब बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस को 17 सीटों पर बढ़त बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है, जबकि समाजवादी पार्टी अभी 70 सीटों के आसपास ही बनी हुई है। दूसरी ओर पंजाब में आम आदमी पार्टी को भारी बढ़त मिल रही है, आप की फिफ्टी हो गई है और कांग्रेस अभी 20 से नीचे ही है। पंजाब की अमृतसर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे नंबर पर चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। सिद्धू एक वक्त पर सीएम पद की रेस में थे, लेकिन अब वह अपनी सीट पर ही पिछड़ रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.