रूसी सेनाओं के जत्थे आज कीव में प्रवेश करेंगे जेलेंस्की पुतिन से बातचीत को तैयार, घुटने टेके

हमारे देश की बर्बादी का श्रेय नाटो देशों को, कोई मदद नहीं की

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 14वां दिन है। 14वें दिन आज रूस का सैनिक जत्था कीव के अंदर प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा कई बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आज रूस बड़े हमले की तैयारी भी कर रहा है। दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी घुटने टेक दिए हैं। वे रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। दूसरी ओर उन्होंने नाटो देशों पर मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन की बर्बादी का कारण अमेरिका ही है। आज भी कई जगहों पर हमले जारी रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि अमेरिका रूस से कच्चे तेल व गैस को आयात नहीं करेगा। इस बीच पेप्सिको ने भी रूस में उत्पादन और ब्रिक्री को बंद कर दिया है। यूक्रेन में फंसे आम नागरिकों को बाहर निकालने के लिए एक बार फिर से सीजफायर की घोषणा की गई है। यह सीजफायर यूक्रेन के चार से पांच शहरों में जारी रहेगा, जिससे जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकाला जा सके।
रूस-यूक्रेन जंग के बीच पेप्सिको ने रूस में अपने सभी उत्पादों के उत्पादन व बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पेप्सी-कोला समेत सभी उत्पादों को अब रूस की सीमा के अंदर नहीं बेचा जाएगा। रूस-यूक्रेन जंग 14 वें दिन में प्रवेश कर गई। मंगलवार को कुछ घंटों के लिए बमबारी रोकने के बाद रूसी सेना ने कीव, सूमी व अन्य शहरों में भारी बम बरसाए। यूक्रेन में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है। सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी हैं और उन्हें श्वान नोंच रहे हैं। रूस के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन की मदद के लिए पोलैंड आगे आया था। पोलैंड का कहना था कि, वह अपने लड़ाकू विमानों को इस्तेमाल के लिए यूक्रेन भेजेगा। हालांकि, उसने इसके बदले में अमेरिका से एफ-16 जेट की मांग की थी, लेकिन अमेरिका ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका रूस के खिलाफ रसियन जेट के इस्तेमाल पर तैयार नहीं था।

रूस को आतंकवादी देश घोषित करें
रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले को अब 14 दिन बीत चुके हैं। दोनों देशों के बीच तीन दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन इसका कोई साकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘आतंकवादी देशÓ के रूप में घोषित करने के साथ-साथ और अधिक सख्त प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं। यूक्रेन के 44 वर्षीय नेता जेलेंस्की ने वीडियो लिंक के माध्यम से ब्रिटेन के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्सÓ को संबोधित करते हुए ”ऐतिहासिकÓÓ भाषण दिया। जिसके बाद जेलेंस्की का सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया।
यूक्रेन को पुतिन कभी जीत नहीं पाएंगे – बाइडन
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस-यूक्रेन जंग के बीच बड़ी बात कह दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएंगे। वह भले ही किसी शहर को जीत लें, लेकिन पूरे यूक्रेन पर रूस काबिज नहीं हो पाएगा। बाइडन ने अपने ट्वीट में कहा, यह स्पष्ट हो चुका है कि पुतिन यूक्रेन को कभी जीत नहीं सकेंगे। वह एकाध शहर हासिल कर लें, लेकिन पूरे देश पर कब्जा नहीं कर सकेंगे।

You might also like