कीव पर कब्जे को लेकर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी

खेरसॉन शहर पर रूसी सेना का कब्जा, कीव के सेंट्रल रेलवे स्टेशन को उड़ाया, भारी तबाही

कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन के आठवें दिन हमले तेज हो गए हैं। कीव पर कब्जे को लेकर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी हो रही है वहीं रूसी सेना ने खेरसॉन शहर पर कब्जा कर लिया है तथा कीव के सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी उड़ा दिया है। वहीं यूक्रेन ने रूस के दो हेलीकाप्टर मार गिराने का दावा किया है। रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में हमारा दूतावास वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग से, कई भारतीय छात्रों ने कल खार्किव छोड़ दिया है। हमें किसी भी बंधक स्थिति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के आंकड़े के अनुसार यूक्रेन में रूसी हमले में अब तक 752 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा एक मार्च तक का है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक एक बांग्लादेशी जहाज पर भी रूस ने मिसाइल से अटैक कर दिया है। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है।
ताजा जानकारी के अनुसार रूस अब यूक्रेन की सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कीव स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ा दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने बड़ा हवाई हमला किया है। इसके तहत रक्षा मंत्रालय के पास भी बमबारी की गई है। रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

रूस ने रुकवाया था यूक्रेन पर हमला
पेइचिंग। आठ दिनों से जारी रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रूस यूक्रेन पर काफी पहले हमला करने वाला था, लेकिन चीन ने उससे बीजिंग में आयोजित विंटर ओलंपिक के बाद आक्रमण के लिए राजी कर लिया था। रूस ने अपने करीबी मित्र चीन की सलाह मानी और गत गुरुवार को यूक्रेन पर धावा बोला। जंग में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

You might also like