रूसी टैंकों ने यूक्रेन में मचाई तबाही खेरसान बंदरगाह-स्टेशन पर कब्जा

दुनियाभर में चिन्ता : संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज रात 8.30 बजे 193 देशों की वोटिंग

कीव/मास्को। रूसी सेना के टैंकों ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई। रातभर से हमले जारी हैं। आज सुबह खेरसान बंदरगाह और स्टेशन पर कब्जा कर लिया है। वहीं अब खारकीव पर कब्जे की कोशिश तेज हो गई है। कुछ देर पहले टीवी टॉवर उड़ा दिया है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडन ने चेतावनी दी है कि रूस को इसके गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेंगे। अमेरिका ने यूक्रेन को 1 मीडियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है, लेकिन युद्ध के लिए वह अपनी सेनाएं नहीं भेजेगा। उधर संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज रात 8.30 बजे 193 देशों की वोटिंग होगी, जिसमें दुनिया का दबाव रूस पर बढ़ेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिकी संसद में स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पुतिन ने बड़ी गलती कर दी है। उन्होंने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है। पुतिन को लगता था कि यूक्रेन कमजोर है, उसे आसानी से रौंदा जा सकता है। हालांकि, उनका यह अनुमान गलत था।
इस दौरान बाइडन ने एक बार फिर से साफ किया कि, अमेरिका रूस के साथ सीधे युद्ध के लिए अपने सैनिक नहीं भेजेगा। हालांकि, यूक्रेन की मदद करता रहेगा। जो बाइडन ने इस दौरान यूक्रेन को 100 करोड़ डॉलर की मदद का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने रूस के लिए अमेरिका के एयरस्पेस को भी पूरी तरह से बंद कर दिया।
जो बाइडन ने कहा कि, यह जंग लोकतंत्र बनाम तानाशाही की है। पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके बड़ी गलती कर दी है। तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है। संसद में स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान जो बाइडन ने कहा कि, पुतिन को लगता था कि, यूक्रेन कमजोर है। वह यूरोप को बांट देंगे। बाइडन ने कहा कि, अगर पुतिन नाटो की जमीन पर ऐसा करते हैं तो हम एक इंच जमीन की भी रक्षा करेंगे। पुतिन आज एकदम अलग-थलग हो गए हैं। अमेरिका समेत दुनिया के 30 देश उनके खिलाफ खड़े हैं।
आर्थिक युद्ध तेज : निवेशकों का रूस से पैसा निकालने का एलान, बाजार गिरे
मास्को। यूक्रेन में रूसी सेना ने लगातार छठे दिन भीषण तबाही मचाई, वहीं पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ वित्तीय मोर्चे पर शुरू किया युद्ध तेज कर दिया। मैन ग्रुप व ब्रिटिश कंपनी एबर्डीन ने मंगलवार को कहा कि वे रूस में अपना निवेश घटाएंगे। वीजा और मास्टरकार्ड ने कई रूसी वित्तीय संस्थानों को अपने नेटवर्क से ब्लॉक कर दिया। एबर्डीन द्वारा रूस में करीब 200 करोड़ पौंड का निवेश किया गया है। उसके चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीफन बर्ड ने रूस व बेलारूस में निकट भविष्य में निवेश न करने की बात कही। लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने मंगलवार को रूसी वीटीबी बैंक के शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाली दो ग्लोबल डिपॉजिट्री रिसीप्ट्स को कारोबार से हटाने का निर्णय लिया। वहीं रूसी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
हॉस्पिटल को बनाया रूसी सेना ने निशाना, भारी क्षति पहुंचाई
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है, मिसाइलें दाग रही है। कीव में आम नागरिकों से बंकरों या घर के तहखानों में चले जाने के लिए कहा गया है। यूक्रेन ने चेचन्या फोर्स की ओर से राष्ट्रपति जेलेंस्की को निशाना बनाए जाने की कोशिश को नाकाम करने का दावा किया है। जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर रक्षा सहयोग को लेकर बातचीत की है। इन सबके बीच इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में यूक्रेन संकट पर 7 और 8 मार्च को सुनवाई होगी। खारकीव में आज सुबह से हवाई हमले नहीं सुनाई दिए हैं, लेकिन इस बीच वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं, जिन्होंने हॉस्पिटल को निशाना बनाया है, वहां गोलीबारी जारी है।
रूसी सेना ने ्यद्धद्गह्म्ह्यशठ्ठ पर कब्जा कर लिया है. दूसरी तरफ कीव-खारकीव में बमबारी भी तेज हो गई है.
बेलारूस जंग में रूस के साथ आ सकता है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि बेलारूस उनके खिलाफ यूक्रेन में सैनिक भेज सकता है. हालांकि, बेलारूस का इसपर अभी बयान नहीं आया है.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.