1000 अंक गिरा, 10 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट जारी....... मार्केट कैप 15 लाख करोड़ पहुंचा

मुंबई। शेयर बाजार में कोरोना की तीसरी लहर और रूस के यूक्रेन पर हमले की तैयारी को लेकर विश्व के शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। भारत में आज 1000 अंकों की गिरावट के बाद सुधार के हालात बने और 513 अंकों की गिरावट पर कामकाज शुरू हुआ। आज भी निवेशकों का 3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। अब तक कुल 10 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो चुके हैं। कारोबारियों का मानना है कि अभी गिरावट का दौर जारी रहेगा।
बाजार को हाल-फिलहाल राहत मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। पिछले 6 दिनों से घरेलू शेयर बाजार में हर रोज गिरावट आ रही है। घरेलू बाजार पर प्री-ओपन सेशन से ही दबाव बना हुआ है. प्री-ओपन में सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था। बाजार खुलने के बाद यह और ज्यादा गिर गया। सुबह 09.20 बजे सेंसेक्स 1,063 अंक से ज्यादा गिरकर 56,428 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 285 अंक गिरकर 17 हजार से नीचे आ चुका था। हालांकि बाद में बाजार की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला। सुबह के 09.40 बजे तक बाजार ने कुछ हद तक वापसी की और गिरावट को कम करने में सफल रहा। इस समय सेंसेक्स करीब 270 अंक नीचे ट्रेड कर रहा था और 57 हजार के पार निकलने में कामयाब हो गया था। बहरहाल आज के कारोबार में शेयर मार्केट पर प्रेशन बने रहने के अनुमान हैं। अमेरिका में अनुमान से पहले ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका के चलते दुनिया भर के बाजारों पर प्रेशर बना हुआ है। इससे पहले पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 2000 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर उछाल देखने को मिला। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.07फीसदी की तेजी आई है। इस तेजी के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़ाकर 48,600 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 0.16 फीसदी चढ़कर 64.060 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जानकारों का मानना है कि शादी-ब्याव के सीजन के कारण अभी भावों में इसी तरह तेजी बनी रहेगी।
कच्चा तेल 88.18 डॉलर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल का भाव 88.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जिसके कारण पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ने लगेंगे।

You might also like