देश के कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन ओमिक्रॉन का खतरा बढा, जांच तेज

आयोजनों को लेकर बंदिशें बढ़ाई, राज्यों को पालन के कड़े निर्देश

नई दिल्ली (ब्यूरो)। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा बढ़ने लगा है वहीं छह महीने में सर्वाधिक 35 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिलने के कारण अब केन्द्र सरकार ने कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन की तरह नियमों को कड़े करना और बंदिशे लगाए जाने के राज्यों को निर्देश दिए हैं।
इंदौर में भी एक दिन में 110 नए मरीज मिलने से पूरे प्रदेश में दशहत फैल गई है। आज से कई तरह के प्रतिबंध मध्यप्रदेश में भी लगाए जा रहे हैं। वहीं मॉस्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली में यलो अलर्ट घोषित होने के बाद यहां स्कूल, कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए। मेट्रो व बसों में यात्रियों की संख्या सीमित की गई है। मास्क लगाने के लिए सख्ती हो रही है। बाजार, दुकानों व मॉल में भीड़ रोकने के लिए रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रेस्टोरेंट सुबह 8 से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता पर ही चलाए जा सकते हैं। प्राइवेट ऑफिस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत ही स्टाफ बुलाने को कहा गया है।
महाराष्ट्र रात में रहेगा कर्फ्यू
राज्य में रात 9 से सुबह 6 बजे के लिए कर्फ्यू लगा है। सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, स्पा, जिम आदि को अधिकतम 50 प्रतिशत पर चलाने के लिए कहा गया है। पर्यटन स्थलों पर 5 से ज्यादा लोग जमा होने या कोविड नियम तोड़ने पर 500 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है । विवाह अन्य आयोजनों में अधिकतम 50 मेहमानों को ही बुलाने की अनुमति है।
हरियाणा : सिनेमा हॉल बंद
यहां स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए। कई जिलों में सिनेमा हॉल व खेल आयोजन स्थल भी बंद करने के लिए कहा गया है। गुड़गांव, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत जैसे जिलों में सरकारी व प्राइवेट ऑफिस में 50 प्रतिशत स्टाफ को ही अनुमति दी गई है।
नाइट कर्फ्यू, आठवीं तक स्कूल भी बंद
प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लग चुका है। शीत लहर की वजह से आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूल भी 14 जनवरी तक बंद रहेंगे, इस आदेश के पीछे ओमिक्रोन के खतरे को भी माना जा रहा है।

You might also like