पेट्रोल की मार का असर दीपावली की खरीदारी पर भी दिखेगा

32 करोड़ मध्यमवर्गीय परिवार उतरते हैं बाजार में-सर्वे

नई दिल्ली ब्यूरो। दीपावली के आगमन में अब एक सप्ताह भी बाकी नहीं है बाजार भी सज-धज कर तैयार हो गए है। परन्तु बाजारों में खरीददारी के लिए अभी माहौल नहीं बना है। बत्तीस करोड़ मध्यम वर्गीय परिवार दीपावली पर चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करता हैं। इस बार पेट्रोल और अन्य सामान की मंंहगाई से हर परिवार पर पांच हजार रूपए महिने का खर्च बढ़ गया है। फिर भी 60 प्रतिशत लोग दीपावली पर जमकर खर्च करने के लिए तैयार है। इस बार इलेक्ट्रानिक और कपड़ों के बाजार में भी चहल-पहल दिखाई देगी। 10 शहरों में 61 हजार परिवारों पर किए गए अध्ययन से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
लोक सर्कल द्वारा देश के 10 बडे शहरों में किए गए सर्वे के बाद जानकारी दी गई है कि जहां मई में 30 प्रतिशत लोग ही त्यौहरों पर खर्च करने की तैयारी कर रहे थे वहीं अक्टूबर आते-आते यह संख्या 60 प्रतिशत को पार कर गई। लोकल सर्कल के मुताबिक बाजार में खरीदी पर सबसे ज्यादा असर मंहगाई का देगा। लोगों ने सुरक्षा और स्वास्थ के बाद बाजार को तरजीह दी है। पेट्रोल की मंहगाई ने हर परिवार को हिला कर रख दिया है। हर परिवार पर पेट्रोल के कारण 2000 रूपए महीने का खर्च बढ़ गया है। वहीं खाने के सामान में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि से 3000 रूपए महीने का अंतर आ गया है। नेशनल सर्वे के मुताबिक लोग सहुलियत और सुरक्षा पर ही बड़ी राशि खर्च करना चाह रहे हैं। मुम्बई, कोलकाता,इंदौर में लोग ऑन लाइन खरीदी की बजाय बाजार में ही जाकर खरीदारी को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। जबकि हैदराबाद,चीन्नई और बैंगलुरू में ऑन लाईन खरीदी को प्राथमिकता दी जा रही है। सुरक्षा के लिए लोग ठोस सोने की खरीदी को पहले नम्बर पर ले रहे है, फिर भी दीपावली त्यौहार पर मंहगाई का असर हर क्षेत्र में दिखाई देना तय है।

You might also like