ठंड चमकते ही बढ़े कोरोना के मामले

चीन, रूस, यूके में हालात फिर बिगड़ने लगे

नई दिल्ली। चीन, रूस, यूके, यूक्रेन, सिंगापुर जैसे देशों में कोरोना केस में तेजी से वृद्धि देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। एक तरह से यहां हालात बेकाबू हो चुके हैं। ईस्ट यूरोप के कुछ अन्य देशों में यही हाल है। इस बीच, भारत में भी चिंता बढ़ गई है। कारण यह है कि दिल्ली समेत कुछ राज्यों में कोरोना के नए केस में वृद्धि देखी गई है। त्योहारों से ठीक पहले शुरू हुए इस ट्रेंड ने परेशानी बढ़ा दी है।
सरकार के साथ ही आम जनता को उम्मीद है कि कोरोने वैक्सीन के 100 करोड़ डोज के बीच त्योहारों के कारण अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। डब्ल्यूएचओ के आपात कार्यक्रम के प्रमुख डॉ माइक रयान के मुताबिक, दुनिया के कई देशों में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इसके साथ ही यूरोप समेत अन्य देशों में कोरोना मरीजों में वृद्धि चिंतित करने वाली है। इधर भारत में अब बचे हुए लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। हालात अभी काबू में हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, कोरोने के केस कम होने के बाद कई देशों ने अपने यहां नियमों में छूट देना शुरू कर दिया था। ताजा मामलों में बढ़ोतरी उसका का एक कारण है। साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि वैक्सीनेशन के बाद भी लोग शारीरिक दूरी और मास्क जरूरी जैसे नियमों का पालन करते रहें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के ताजा अपडेट के अनुसार, यूके से सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं। यहां 14 फीसदी वृद्धि के साथ 2,83,756 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद रूस है जहां 15 फीसदी वृद्धि के साथ 2,17,322 नए मरीज मिले हैं। यूरोपीय देशों में नए साप्ताहिक मामलों में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यूके में 17 जुलाई के बाद पहली बार 50,000 से अधिक मामले दर्ज हुएए हैं। यहां डेल्टा वैरिएंट के केस अधिक हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.