कोरोना की तीसरी लहर का अलर्ट जारी

भारत सहित कई देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगे

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर यूरोपीय सहित मिडिलिस्ट देशों ने भारत समेत कई देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी रद्द होना शुरू हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर के सितंबर में आने के आसार हैं।
भारत में डेल्टा वायरस के सबसे ज्यादा केस मिलने के बाद दुनियाभर के देशों में चिन्ता बढ़ गई है। इसके खतरे को देखते हुए फिर से कई देशों ने प्रतिबंध कड़े करना शुरू कर दिए हैं। अब इन प्रतिबंधों के तहत सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात ने अपने नागरिकों के लिए 21 जुलाई तक भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों में यात्रा करने पर बैन लगा दिया है। यूएआई ने अपने नागरिकों से कहा कि वे भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा न करें। यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरमेन को जारी एक नोटिस में कहा कि 14 देशों – लाइबेरिया, नामीबिया, सिएरा लियोन, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा, जाम्बिया, वियतनाम, भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका से उड़ानें 21 जुलाई तक निलंबित रहेंगी। हालांकि कार्गो उड़ानों के साथ-साथ व्यापार और चार्टर उड़ानों को प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी।
अमीरात के विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय आपातकाल ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए कहा कि मौसम फिर से बदल रहा है और इसी के साथ कोरोना का नया स्वरूप भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है, ऐसे में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती उपाय करने जरूरी हैं, इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि इन देशों की यात्रा न करें।
उल्लेखनीय है कि कोविड़-19 की पहली लहर अमेरिका-ब्राजील में आई और उसके बाद जनवरी 20 में भारत में पहला मामला आने के बाद मार्च से बड़ी संख्या में मरीज मिलने लगे थे। दूसरी लहर आने के बाद सबसे ज्यादा मौतें भी हुई थी। अब फंगस की महामारी तथा नए स्वरूप में डेल्टा वैरियंट के सबसे ज्यादा मामले दुनियाभर में भारत में सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक डेल्टा वैरियंट अभी तक की दो लहर से भी खतरनाक है। इसके वायरस मिलने के बाद इलाज के दौरान जल्दी से मौत हो जाती है। भारत समेत कई देशों ने डेल्टा वैरियंट से कई मौतें होने की पुष्टि हुई है।

You might also like