उत्तम स्वामी की मुसीबतें बढ़ी, इंदौर में भी पहाड़ी जमीन पर कब्जा

एफआईआर के बाद गिरफ्तारी किसी भी समय, सेवादारों के साथ भूमिगत हुए

कई नेताओं की राजनीति पर ग्रहण

uttam swami news
uttam swami news

इंदौर। मालवा निमाड़ में भाजपा की राजनीति में इन दिनों सबसे ताकतवर महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के जहां जबलपुर में बने आश्रम के अवैध निर्माण को तोड़ा गया है वहीं अब उनके इंदौर में भी कब्जों को लेकर जानकारी निकाली जा रही है। दूसरी ओर उनके तमाम सेवादार और उत्तम स्वामी के मोबाइल बंद हो चुके हैं। वहीं अब राजस्थान की जिस युवती ने दिल्ली में उनपर रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। दो दिन से इसकी पूरी जांच के बाद अब एक दो दिन में एफआईआर दर्ज होने जा रही है। उत्तम स्वामी अभी भूमिगत बताये जा रहे हैं। युवती के बयान पुलिस ने विधिवत दर्ज कर लिए हैं। हालांकि उत्तम स्वामी महिला की शिकायत को साजिश बताते हुए इसे सनातन विरोधी बता रहे हैं।

वही अब इंदौर में उत्तम स्वामी के किन किन से रिश्ते रहे हैं उसके आधार पर भी कुछ और शिकायतें आने की संभावना बन गई है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में कपड़ों से जुड़े एक कारोबारी के माध्यम से उत्तम स्वामी अपनी राजनीतिक पकड़ का लाभ ले रहे थे यह भी कहा जा रहा है। इंदौर में उत्तम स्वामी ने ग्राम सिंदोड़ा में भी करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। यहां पर सरकारी पहाड़ी पर कब्जा कर आश्रम बनाया गया है। जहां पर कई मंत्री और अफसर अभी तक आते रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां सन्नाटा छाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि यहां के एसडीएम ने भी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी किया था किंतु अपनी राजनीतिक ताकत और रसूल से उत्तम स्वामी ने इसे रोक रखा $है। यहां पर एक हजार रुपए की लक्ष्मी नारायण की मूर्ति को एक लाख रुपये में बेचे जाने के साथ एक मुखी रुद्राक्ष भी लाखों रुपये में बेचकर लोगों को भ्रमित करने का मामला भी सामने आया है। इसे लेकर शिकायत की जा रही है। वहीं अब यह तय हो गया है कि उत्तम स्वामी के खिलाफ अगले दो दिनों में दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है पिछले दिनों दिल्ली में शिकायत करने वाली युवती पर हमले का प्रयास किए जाने पर अब दिल्ली पुलिस ने एक पुलिस अधिकारी को पीडि़ता के साथ ही तैनात कर दिया है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी का नाम अमित गोयल बताया जा रहा है जो बेहद ईमानदार आईपीएस अधिकारी के रुप में पहचाने जाते है। इनके पिता रॉ के मुखिया रहे है। पूरे दस्तावेजों की जांच के बाद तीन दिन से सारे प्रमाण खंगालने के खिलाफ अब उत्तम स्वामी के खिलाफ एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी। इस मामले से उनके प्रभाव क्षेत्र मध्यप्रदेश और राजस्थान को फिलहाल दूर रखा गया है। uttam swami news

कई नेताओं की राजनीति पर ग्रहण
भाजपा के कई नेताओं का भविष्य बनाने को लेकर उत्तम स्वामी के पास सुपारी पहुंच रही थी वे इतने ताकतवर माने जाते थे कि पिछले समय उनके कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे थे तो उन्होंने भारी नाराजगी जताई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने व्यस्त कार्यक्रम के कारण नहीं आ पाने के लिए क्षमा मांगी थी। इधर इंदौर के कई नये नवेले नेताओं पर अब भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.