नग्न तस्वीरों के साथ दिखने लगे इज्जतदार

68 तस्वीरें बाजार में आई, आज जारी होंगे 80 हजार फोटो

एपस्टीन फाइल्स (Epstein files) पर अमेरिका में नया तूफान

New storm erupts in the US over the Epstein files
New storm erupts in the US over the Epstein files

वॉशिंगटन। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट्स ने गुरुवार को दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की संपत्ति से प्राप्त 68 नई तस्वीरें जारी कीं। इन तस्वीरों को जारी करने का उद्देश्य एपस्टीन के प्रभावशाली हस्तियों के साथ संबंधों को उजागर करना है। बताया जा रहा है कि जारी की गई तस्वीरें हाउस ओवरसाइट कमेटी ने एपस्टीन के 2019 में जेल में हुई मौत से पहले जब्त किए गए 95,000 फोटो के भंडार से प्राप्त की हैं। आज अमेरिका में एपस्टीन फाइल खुलने के बाद कई दुनियाभर के इज्जतदार लोगों के फोटो इसमें दिख सकते हैं। अभी जो फोटो जारी हुए हैं उसमें नग्न महिलाओं के शरीर पर नाम लिखे हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा रूस से यौन शोषण के लिए भेजी गई लड़कियों के फोटो और कीमत भी दिखाई दे रही है। New storm erupts in the US over the Epstein files

डेमोक्रेट्स द्वारा जारी इन तस्वीरों में एपस्टीन कई प्रभावशाली और धनी व्यक्तियों के साथ विभिन्न सामाजिक आयोजनों में नजर आ रहे हैं. इनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, फिल्ममेकर वुडी एलन, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, फिलॉस्फर नोम चॉम्स्की और पूर्व ट्रंप सलाहकार स्टीव बैनन समेत कई लोग नजर आ रहे हैं. वहीं, जारी की कई तस्वीरों में से दो तस्वीरों में बिल गेट्स महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। ये खुलासा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित एक विधेयक के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें न्याय विभाग को शुक्रवार तक एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल मामले की फाइलें सार्वजनिक करने का आदेश दिया गया है। आज जो फोटो डेमोक्रेट द्वारा जारी किए गए हैं उनमें महिलाओं के चेहरे ब्लर कर दिए गए हैं। दूसरी ओर इन फाइलों को लेकर दुनियाभर के कई राजनेताओं और राजदूतों की नजरें लगी हुई हैं। एपस्टीन का समुद्र तट के किनारे एक भव्य रिसोर्ट था, जहां पर दुनियाभर के नेता और कारोबारी आराम ले लिए पहुंचा करते थे, जिसकी बड़ी राशि खर्च की जाती थी। यहां पर हुए क्रियाकलापों के ही वीडियो बने हैं जो दुनियाभर के नेताओं की नींद भी उड़ा रहे हैं। आज रात सब जारी हो जाएगा।

इन मामलों से उठ सकता है पर्दा
जेफ्री एपस्टीन से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज, उसकी करीबी सहयोगी और प्रेमिका गिस्लेन मैक्सवेल से संबंधित फाइलें, निजी जेट और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के रिकॉर्ड, फोरेंसिक और जांच रिपोर्ट, 2019 में जेल में हुई एपस्टीन की मौत से जुड़े दस्तावेज, उन सभी व्यक्तियों और कंपनियों के नाम, जिनका किसी भी रूप में एपस्टीन से संपर्क रहा। Epstein files

जानकारी छिपा सकती है सरकार
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी हालांकि, सरकार को यह भी स्पष्ट करना होगा कि इन अपवादों का इस्तेमाल कहां और क्यों किया गया। पीडि़तों की निजी पहचान से जुड़ी जानकारी, बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सामग्री, शारीरिक हिंसा को दर्शाने वाली संवेदनशील सामग्री, ऐसी जानकारी जिससे चल रही जांच प्रभावित हो सकती हो।

You might also like

Comments are closed.