ई-रिक्शा के रूट तय, कई तकनीकी खामियां, बुजुर्गों को परेशानी होगी

इंदौर। यातायात का कबाड़ा निकालने वाले ई-रिक्शा के ट्रैफिक पुलिस ने रुट कर दिए है। इसमें राजबाडा और उसके आसपास के बाजारों में रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। इससे 70 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल चलकर बाजार जाना होगा। जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। आम यात्रियों को भी घर से निकलते समय एक से अधिक बार रिक्शा बदलना होंगे। जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होगा। राजबाड़ा जाने के लिए एक किलोमीटर तक पैदल जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस का यह रुट प्लान कई तकनीकी खामियों को उजागर करता है।

ई-रिक्शा के लिए संभावित सेक्टर एवं रूट प्लान

सेक्टर क्रमांक 01- अन्नापूर्णा, द्वारकापुरी, चंदन नगर सेक्टर 01 के मुख्य मार्ग-<महूनाका से अन्नापूर्णा रोड होते हुए चाणक्यपुरी, राजेन्द्र नगर टी तक <महूनाका से फूटी कोठी होते हुए द्वारकापुरी, केट रोड तक

<नावदा पंथ से चंदन नगर होते हुए गंगवाल बस स्टैंड तक<चंदन नगर से फूटी कोठी होते हुए गौपुर चौराहा, नर्मदा चौराहा तक सेक्टर क्रमांक 02- सराफा, छत्रीपुरा, पंढरीनाथ
<सेक्टर-2 बड़ागणपति चौराहा से मल्हारगंज होते हुए सुभाष चौक पानी की टंकी तक<संजय सेतु से जवाहर मार्ग होते हुए राज मोहल्ला चौराहा तक<कलेक्ट्रेट चौराहा से हरसिद्धी होते हुए मच्छी बाजार चौकी तक <संजय सेतु ब्रिज से रिवरसाईड पंढरीनाथ, पलसीकर होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा तक
सेक्टर क्रमांक 03- जूनी इंदौर, रावजी बाजार, भवरकुआं, तेजाजी नगर <तेजाजी नगर से भवरकुआं, टावर चौराहा, कलेक्ट्रेट होते हुए महूनाका चौराहा तक <देवगुराडय़िा से तीन इमली, नवलखा चौराहा तक <नवलखा चौराहा से भवरकुआं होते हुए राजीव गांधी चौराहा तक <अग्रसेन चौराहा से टावर चौराहा, खातीवाला टैंक होते हुए चोइथाराम अस्पताल एं कलेक्ट्रेट हुते हुए महूनाका चौराहा तक <अग्रसेन चौराहा से लोहामंडी ब्रिज, रावजी बाजार हाथीपाला एवं पलसीकर होते हुए महूनाका चौराहा तक <हाथीपाला से शनिमंदिर होते हुए पलसीकर महूनाका चौराहा तक
सेक्टर क्रमांक 04- एरोड्रम, सदरबाजार, मल्हारगंज, गांधीनगर, वाणगंगा <गांधीनगर से सुपर कॉरीडोर चौराहा, एयरपोर्ट होते हुए बड़ागणपति चौराहा, सुभाष चौक तक <एयपोर्ट से 60 फीट रोड होते हुए टाटा स्टील चौराहा मरीमाता चौराहा शिवालय टी तक <अरविंदो चौराहा से लवकुश, बाणगंगा, मरीमाता चौराहा, सदर बाजार, सुभाष चौक पानी की टंकी तक <राजमोहल्ला चौराहा से बड़ागणपति, जिंसी, रामबाग, लोखण्डे ब्रिज तक <जवाहर मार्ग से जिंसी होते हुए लक्ष्मीबाई प्रतिमा, महेश गार्ड, मरीमाता चौराहा तक
सेक्टर क्रमांक 05- राऊ, राजेन्द्र नगर
<राऊ गोल चौराहा से राजेन्द्र नगर होते हुए राजीव गांधी चौराहा तक <रेती मंडी तिराहा से नर्मदा चौराहा एवं केट रोड चौराहा तक <चोईथराम मंडी से चाणक्यपुरी होते हुए गौपुर चौराहा तक
सेक्टर क्रमांक 06- आजाद नगर, संयोगितागंज, छटी ग्वालटोली, पलासिया <मूसाखेड़ी से आजादनगर नवलखा होते हुए अग्रसेन चौराहा तक <आजाद नगर मेडीकल टी, व्हाइटचर्च चौराहा से पलासिया चौराहा तक <पिपल्याहाना चौराहा से व्हाइट चर्च चौराहा, एमवायएच होते हुए सरवटे स्टैंड एवं छोटी लाइन रेल्वे स्टेशन नेहरूपार्क रेल्वे स्टेशन तक<अग्रसेन चौराहा से मधुमिलन होते हुए रीगल चौराहा तक<नवलखा चौराहा से व्हाइट चर्च, गीताभवन, पलासिया चौराहा तक
<पलासिया चौराहा से आनंद बाजार होते हुए खजराना चौराहा तक<पलासिया चौराहा से पत्रकार चौराहा होते हुए बंगाली चौराहा तक।
सेक्टर क्रमांक 07- कोतवाली, एमजी रोड, तुकोगंज-<पलासिया चौराहा, रीगल से रिवर साईड होते हुए गृगनयनी चौराहा तक <सियागंज, पटेल ब्रिज उतार से नंदलालपुरा चौराहा तक <इंडस्ट्री हाउस, जंजीर वाला चौराहा, राजकुमार ब्रिज पानी की टंकी से डीआरपी दरगाह, शिवालय टी तक <भण्डारी तिराहा से चिमनबाग नगर निगम, मृगनयनी संजय सेतु तक <मृगनयनी चौराहा से रीगल चौराहा तक <हुकुमचंद घंटाघर से गीताभवन चौराहा होते हुए मधुमिलन चौराहा तक
सेक्टर क्रमांक 08- तिलक नगर, कनाडय़िा, खजराना<कनाडय़िा अण्डर ब्रिज से बंगाली चौराहा तक <बिचौली हप्सी अंडर ब्रिज से स्कीम नंबर 140, पिपल्याहाना चौराहा तक <मूसाखेड़ी से बंगाली चौराहा, खजराना चौराहा, रोबोट चौराहा होते हुए रेडिसन चौराहा तक<खजराना चौराहा से खजराना थाना होते हुए स्टार चौराहा, पटेल नगर टी एवं कनाडय़िा गांव तक<बिचौली मर्दाना गांव से भूरी टेकरी, जीआरपी पुलिस लाईन होते हुए बंगाली चौराहा तक
सेक्टर क्रमांक 09-एमआईजी, परदेसीपुरा, हीरानगर<एमआर-10, चंद्रगुप्त चौराहा से कनकेश्वरी ग्राउंड, गौरीनगर, परदेशीपुरा, भण्डारी ब्रिज उतार तक <बापट चौराहा से हीरानगर थाना, आमवाला रोड चौराहा, सुखलिया, गौरीनगर, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा, एलआईजी चौराहा तक<नेहरूपार्क रोड रेल्वे स्टेशन से बल्लभ नगर, मालवा मिल, पाटनीपुरा, भमौरी, रसोमा चौराहा तक<लैंटर्न चौराहा से मालवा मिल तक<कनकेश्वरी मंदिर से नंदानगर, आस्था टॉकीज, भमौरी, रसौमा चौराहा तक<जंजीरवाला चौराहा से शैल्वी अस्पताल, मालवा मिल तक<जंजीरवाला चौराहा से नेहरू नगर होते हुए अटल द्वार, एलआईजी चौराहा तक
सेक्टर क्रमांक 10- लसूडय़िा, विजयनगर
<मांगलिया टोल नाका से देवासनाका, विजयनगर, रसौमा होते हुए एमआ-9 चौराहा तक <बापट से विजयनगर, रेडिसन चौराहा, स्टार चौराहा, बेस्टप्राईज बायपास तक<रेडिसन, बॉम्बे अस्पताल, निपानियां, देवासनाका, निरंजनपुर होते हुए बापट चौराहा तक<देवासनाका चौराहा से निपानियां, महालक्ष्मी नगर होते हुए बेस्ट प्राईज बायपास तक<रोबोट चौराहा से एमआर-9 होते हुए अनूप टॉकीज तक<रेडिसन चौराहा से मेदांता अस्पताल, रसौमा चौराहा होते हुए सयाजी से बापट चौराहा तक।

You might also like

Comments are closed.