बहुत सी महिलाएं आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं-विधायक प्रमोद कुमार

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल ने हिलाया, हंगामा मचने के बाद दी सफाई

Many women sleep with dogs for self-satisfaction.
Many women sleep with dogs for self-satisfaction.

नई दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में कुत्ता लाने पर जारी विवाद के बीच बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी कहते नजर आ रहे हैं। मोतिहारी से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि बहुत लेडीज (महिलाएं) आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती हैं। हंगामा मचने के बाद उन्होंने इस पर सफाई दी।

उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं का अपमान नहीं किया, बल्कि पाश्चात्य संस्कृति भारतीय सभ्यता पर किस तरह हावी हो रही है इसका उदाहरण दिया था। बिहार में जारी विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर भाजपा विधायक का एक यूट्यूबर से बात करते हुए वीडियो हाल ही में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में मोतिहारी सीट से लगातार 6 बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में कुत्ता ले जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने कहा, बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ता के साथ सोना, मोबाइल में देखेंगे, बहुत लेडीज कुत्ता के साथ सोती हैं, कुत्ता ही उसका केंद्र है तो उसको साथ ले गई है। बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सोशल मीडिया पर प्रमोद कुमार के इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं। इधर प्रमोद ने कहा कि उनके बयान को घुमा-फिराकर पेश किया गया। उन्होंने पश्चिमी सभ्यता के संदर्भ में बताया था। पाश्चात्य संस्कृति भारतीय सभ्यता पर हावी नहीं होनी चाहिए।

You might also like