प्रयागराज में रुद्राक्ष बेचने वाली ‘मोनालिसा’ अब एकदम नये लुक में

viral monalisa

इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ में खरगोन की युवती जिसका नाम मोनालिसा था। जमकर वायरल हुई थी उसकी सुंदर आंखों के कारण बहुत तेजी से लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे देखा। इसके बाद वह महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने का प्रयास नहीं कर पा रही थी और उसे अपने माता पिता के साथ वापस खरगोन लौटना पड़ा।

मोनालिसा के दादा का कहना था कि वे बीस साल से खरगोन में रह रहे है उन्हें यहां सरकार से पट्टा मिला था वह हरिद्वार, वाराणासी से कच्चा माल लेकर आते थे और रुद्राक्ष और मोतियों की माला बनाकर बेचते है। यह माला मोनालिसा घूम घूम कर बीस रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक बेचती थी। प्रयागराज में मिडिया के कैमरे पर बात करते समय वह बेहद खुश थी इसके बाद वह सेलीब्रेटी बन गई। फिर अचानक जब उसकी सौंदर्य प्रशंसा हो रही थी तो वह गायब हो गई। viral monalisa

इधर एक बार फिर मोनालिसा सोशल मीडिया पर नये सिरे से दिखाई दे रही है। पिछले दिनों उन्हें देखने के बाद उनके फैंन्स भी दिवाने हो गये अब उन्हें जो भी देखता है वह चकमा खा जाता है मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारियों में लगी हुई है। इसके साथ ही वो कई ब्रांड के विज्ञापन में भी काम कर रही है। उनका एक ओर नया वीडियों सामने आया है जिसमे वे एकदम नये लुक में नजर आ रही है। नये वीडियों में सादगी में काम करती दिख रही है।

 

You might also like

Comments are closed.