काम के दौरान करंट से एक और कर्मचारी की मौत


इन्दौर। बिजली कंपनी में आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारी लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और कई बार मौत भी हो रही है। एक माह के भीतर ही कंपनी में दूसरे कर्मचारी की मौत हुई है। पहले जहां शहर में करंट से घायल होकर खंभे से गिरकर इलाज के दौरान एक कर्मचारी मरा था वहीं अब जावरा में लाइन पर काम करने के दौरान करंट से शांतिलाल नामक कर्मचारी मरा है।

अधिकारियों पर घोर लापरवाही के आरोप के साथ अब संगठन आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। पश्चिमी क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी में हर साल कई कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होते हैं और कुछ की मौत भी हो जाती है। पिछले माह जहां इन्दौर शहर के तहत विजय नगर क्षेत्र में लाइन पर काम करने के दौरान करंट से एक कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी वहीं तीन दिन पहले जावरा में शंातिलाल नामक कर्मचारी करंट से मर गया। बताया गया है कि लाइन बंद करने की परमिशन लेने के बाद भी लाइन मे करंट कैसे आया और कौन इसके लिए जिम्मेदार है, इसकी जांच की मांग कर्मचारी संगठन कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। सीजीएम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

You might also like

Comments are closed.