तिरुपति मंदिर के लड्डू में चर्बी मामले में 4 गिरफ्तार

दो जैनी भी गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से मिला कनेक्शन

4 arrested in case of fat in laddus of Tirupati temple
4 arrested in case of fat in laddus of Tirupati temple

हैदराबाद। तिरुपति के लड्डुओं में कथित तौर मिलावट के मामले में सीबीआई के नेतृत्व में एसआईटी ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले तिरुपति लड्डुओं में कथित मिलावट का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशकों विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन के रूप में हुई है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी यूपी से भी हुई है। गिरफ्तार किए गए लोग उन संगठनों से जुड़े हैं, जो तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को घी की आपूर्ति करते थे।

You might also like

Comments are closed.