जिंसी इलाके में लगभग 70 मकान के हिस्से तोड़े जाएंगे

80 फीट चौड़ी सड़क के लिए दो बार सेंट्रल लाइन डाली लेकिन काम नहीं

Parts of about 70 houses will be demolished in Jinsi area.
Parts of about 70 houses will be demolished in Jinsi area.

इंदौर । जिंसी चौराहे से रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक लगभग 70 मकान के हिस्से तोड़कर करीब 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने की तैयारी नगर निगम काफी समय से कर रहा है। मकान मालिकों से निर्माण की मंजूरी व अन्य दस्तावेज भी देखे जा चुके हैं लेकिन अभी तक शुरुआत कुछ नहीं हो पा रही है।

बताया जाता है कि यहां पर चौड़ी सड़क से यातायात जाम की स्थिति नहीं होगी इसलिए यह सब किया जा रहा है। दस्तावेजों के जांच के साथ-साथ सेंट्रल लाइन भी दो मर्तबा डाली जा चुकी है लेकिन आगे काम शुरू नहीं हुआ है। अभी तक इस मामले में आगे की तैयारी नहीं हुई जबकि पहले सेंट्रल लाइन के साथ-साथ नोटिस भी भवन स्वामियों को जारी किए थे परंतु उसके आगे विरोध के चलते कोई काम नहीं हो पाया है। यह भी कहा जा रहा है कि इसको लेकर कई पुराने मकान की जांच हो रही है जबकि रहवासी लगातार नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

Also Read – मध्यम और गरीब वर्ग के लिए दो दिनी बड़ा आवास मेला

पहले यहां के पूर्व विधायक जो कांग्रेस में रहे संजय शुक्ला द्वारा भी भारी विरोध किया गया था लेकिन बाद में भाजपा में आने के बाद अब रहवासियों की तरफ से कुछ भी सुनवाई भी नहीं हो रही है और यहां पर रोजाना कई घंटे तक ही यातायात जाम भी हो रहा है। किला मैदान रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी की तरफ आने वाले मार्ग को वास्तव में यदि चौड़ा किया जा सकता है तो परेशानी नहीं होगी लेकिन रहवासियों द्वारा लगातार विरोध के चलते अभी कुछ भी काम की शुरुआत नहीं हो पा रही है।

इस बारे में यह जरूर कहा जा रहा है कि जल्द ही आगे का प्रारूप बनेगा जबकि यहां पर काम के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। इस मामले को लेकर एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया से चर्चा का प्रयास किया लेकिन व्यवस्था के चलते चर्चा नहीं हो पाई है।

You might also like