सलमान खान वसूलेंगे अब संपत्तिकर

4 माह बाद निगम के 3 नए झोन पर नियुक्त किये गये एआरओ

इन्दौर। राजस्व बढ़ोत्तरी को लेकर नगर निगम ने इस साल जहां एक बार फिर बड़े बकायादारों को चिन्हित कर नोटिस जारी करना शुरू किया है वहीं 4 माह बाद नए झोनों पर एआरओ की नियुक्ति की गई। आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसी तरह 3 झोन पर बदलाव करते हुए नए एआरओ बनाने के साथ बिल कलेक्टर को प्रभार दिया गया है। अब सभी 22 झोन पर एआरओ, सीएसआई, झोनल अधिकारी और इंजीनियर पदस्थ हैं, लेकिन कर्मचारी अभी भी कम हैं। इसके अलावा अन्य संसाधन, सुविधा की भी कमी है।

नगर निगम को चालू वित्तीय वर्ष में 1 हजार करोड़ राजस्व लाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी 22 झोन में अब एआरओ नियुक्त हो गय हैं। आयुक्त शिवम वर्मा पिछले दिनों झोन क्रमांक 20 में सचिन रावत, 21 में सलमान खान और 22 में अबीर रेवाल को एआरओ नियुक्त किया। रेवाल पहले झोन 7 पर एआरओ थे। इसी तरह झोन 2, 7, 8 और 9 में भी एआरओ बदले गये हैं।

अपर आयुक्त नरेंद्र पांडे के अनुसार मार्च तक 1 हजार करोड़ रूपये का राजस्व लाने पर फोकस है। हर सप्ताह बैठक लेकर एआरओ, बिल कलेक्टर को जरूरी निर्देश देने के साथ फील्ड में भी निरीक्षण किया जा रहा है। बड़े बकायादार पहले चिन्हितकर वसूली की जा रही है। 50 से बड़े बकायादारों को नोटिस देकर संपत्तिकर वसूलने पर अधिक फोकस है।

14 दिसंबर को लोक अदालत

अगले माह 14 तारिख को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। साल में 4 बार लोक अदालत लगती है जिसमें एक मुश्त पैसा आता है। निगम ने बड़े बकायादार को नोटिस भेजना शुरू किया है। माह के दूसरे शनिवार को लगने वाली लोक अदालत में करीब 50 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। करीब आठ माह में खजाने में पौने 6 सौ करोड़ रूपये जमा हो चुके हैं, और दिसंबर में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा।

You might also like

Comments are closed.